किचन हमारे घर का वो हिस्सा है जहां सिर्फ खाना ही नहीं पकता बल्कि सेहत भी बनती है. किचन में कॉकरोच देखते ही काम करने का बिल्कुल मन नहीं करता है. खाने-पीने की चीजों पर इनका घूमना न सिर्फ गंदगी फैलाता है, बल्कि कई खतरनाक बीमारियां भी पैदा करता है. अगर आपके भी घर में कॉकरोच ने डेरा डाल दिया है और आप बाजार मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले स्प्रे से तंग आ चुके हैं, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको (@MaaYehKaiseKarun) नामक यू्टूयब चैनल पर शेयर ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप कॉकरोच किचन से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
किचन से कॉकरोच भगाने के उपाय- How To Get Rid Of Cockroaches In Kitchen)
कॉकरोच भगाने वाले लड्डू-
- कॉकरोच को भगाने के लिए आप घर पर ही बहुत आसानी से एक खास तरह के लड्डू बना सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं, बस कुछ सामान्य चीजें चाहिए जो आसानी से मिल जाएं.
- सबसे पहले किसी कटोरी में लगभग चार चम्मच बोरिक पाउडर (Boric Powder) लें.
- यह पाउडर आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर बहुत आराम से मिल जाएगा.
- अब इसमें दो चम्मच आरारोट मिला लें. अगर आपके पास आरारोट न हो, तो आप इसकी जगह मैदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसे मिलाने से यह अच्छी तरह मिक्स हो जाता है. जब कॉकरोच इसे खाते हैं, तो यह उनके पेट में जाकर उन्हें नुकसान पहुंचाता है और वे वहां से भाग खड़े होते हैं.
- इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा सा नॉर्मल पानी डालकर आटा जैसा गूंथ लें.
- लास्ट में इसमें थोड़ी सी पिसी हुई चीनी मिला लें. चीनी की महक और मिठास की वजह से कॉकरोच इसकी तरफ खिंचे चले आते हैं और इसे खाते ही उनका सफाया हो जाता है.
- अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां या लड्डू बना लें.
- इन लड्डूओं को घर के उन कोनों में रख दें जहां कॉकरोच के छिपने की सबसे ज्यादा जगह होती है, जैसे सिंक के नीचे, गैस के पीछे, या अलमारी के कोनों में.
- एक बार इन गोलियों को रख दीजिए और फिर देखिए कमाल, कुछ ही दिनों में कॉकरोच गायब हो जाएंगे.
अगरबत्ती और कपूर वाला उपाय-
- अगर आप लड्डू नहीं बनाना चाहते, तो कॉकरोच भगाने का एक और बहुत ही आसान तरीका है.
- इसके लिए आपको चाहिए पूजा वाली अगरबत्ती और कपूर.
- घर में इस्तेमाल होने वाली तीन-चार अगरबत्ती को तोड़ लें. इसके साथ ही थोड़ा सा कपूर ले लें, जिसकी तेज खुशबू कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं आती.
- अब अगरबत्ती और कपूर को अच्छी तरह कूटकर इसका बारीक पाउडर बना लें. इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिला लें.
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस या सिरका भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
- इसके बाद इसे किसी पुरानी छरनी से छानकर किसी पुरानी स्प्रे बोतल में भर लें.
- बस, आपका नेचुरल कॉकरोच स्प्रे तैयार है.
- अब इसे घर के उन सभी कोनों में स्प्रे कर दें जहां कॉकरोच आने के चांस रहते हैं. जिन जगहों पर आप स्प्रे नहीं कर सकते, वहां कॉटन को इस पानी में भिगोकर रख दीजिए.
- इसकी तेज महक से कॉकरोच कोसों दूर भाग जाएंगे और आपको दोबारा कभी उनकी वजह से परेशानी नहीं होगी.
सबसे ज्यादा पूछे जानें वाले सवाल-
1.कॉकरोच भगाने वाले लड्डू कैसे बनाएं?
कॉकरोच भगाने के लिए बोरिक पाउडर, आरारोट, पानी और थोड़ी पिसी चीनी मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाए जा सकते हैं.
2. कॉकरोच भगाने वाले लड्डू घर में कहां रखने चाहिए?
इन लड्डुओं को सिंक के नीचे, गैस के पीछे, अलमारी के कोनों और उन जगहों पर रखना चाहिए जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा छिपते हैं.
3. क्या बिना केमिकल के कॉकरोच भगाए जा सकते हैं?
हां, बोरिक पाउडर वाले लड्डू और कपूर-अगरबत्ती से बने नेचुरल स्प्रे जैसे घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
4. कपूर और अगरबत्ती से कॉकरोच भगाने का तरीका क्या है?
अगरबत्ती और कपूर का पाउडर बनाकर उसमें पानी मिलाया जाता है. इसे कुछ समय रखने के बाद छानकर स्प्रे बोतल में भरकर कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़का जा सकता है.
5. कॉकरोच किचन में क्यों आते हैं?
कॉकरोच आमतौर पर उन जगहों पर आते हैं जहां खाने के कण, नमी और छिपने की जगह उपलब्ध होती है.
ये भी पढ़ें- आटा गूंथने में आता है आलस? बिना हाथ लगाए बिना मशीन के इन 2 तरीकों से गूंथे सॉफ्ट आटा और बनाएं फूली-फूली चपाती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं