विज्ञापन

'आप 'हीरो' हैं, मेडल के हकदार भी', कॉकपिट से हमलावर पायलट को काबू करने वाले यात्री से इस अंदाज में मिले नेतन्याहू, थपथपाई पीठ

यानीव एक इजरायली हैं. वह भी उसी फ्लाइट में सवार थे, जिसके पायलट को चाकू मारा गया था. इस दौरान उनकी सूझबूझ और हिम्मत की भी जमकर तारीफ की जा रही है.ट्रंप और नेतन्याहू दोनों ने ही इस यात्री की तारीफ की है.

'आप 'हीरो' हैं, मेडल के हकदार भी', कॉकपिट से हमलावर पायलट को काबू करने वाले यात्री से इस अंदाज में मिले नेतन्याहू, थपथपाई पीठ
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाइट में हिम्मत दिखाने वाले इजरायली यात्री की तारीफ की.
  • इजरायली PM नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर हमलावर पायलट को काबू करने वाले यात्री यानीव हायुन से मुलाकात की
  • नेतन्याहू ने यानीव की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर का हकदार बताया
  • फ्लाइट में पायलट पर चाकू से हमला हुआ था, जिसमें यानीव ने कॉकपिट का दरवाजा तोड़कर हमलावर को काबू किया था

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के उस यात्री से मुलाकात की, जिन्होंने बुधवार को हुई खौफनाक घटना के दौरान फ्लाइट के कॉकपिट में घुसकर हमलावर पायलट को को काबू किया था. नेतन्याहू ने 30 सितंबर को बेन-गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यानीव हायुन से मुलाकात की और उनकी जमकर तारीफ की. बता दें कि हायुन वही यात्री हैं, जिन्होंने फ्लाउट में खेले जा रहे खूनी खेल के दौरान हिम्मत दिखाकर कॉकपिट का दरवाजा तोड़ हमलावर पायलट को खींचकर बाहर निकाला था. नेतन्याहू ने इस दलेरी के लिए यानीव को हीरो बताया. उन्होंने यानीव से कहा, 'आप एक हीरो हैं, आप ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर के हकदार हैं.'

इजरायली यात्री को नेतन्याहू ने बताया हीरो और मेडल का हकदार

पीएम नेतन्याहू ने इस हिम्मत भरे काम के लिए यानीव को हीरो बताते हुए मेडल का हकदार बताया. उन्होंने कहा कि यानीव को तो इस काम के लिए ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर का हकदार बताया. इसके साथ ही उन्होंने हिम्मती यात्री की पीठ भी थपथपाई. नेतन्याहू बहुत ही गर्मजोशी से यात्री और उनके परिवार से मिले.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रंप ने भी की इजरायली यात्री की तारीफ

बता दें कि यानीव एक इजरायली हैं. वह भी उसी फ्लाइट में सवार थे, जिसके पायलट को चाकू मारा गया था. इस दौरान उनकी सूझबूझ और हिम्मत की भी जमकर तारीफ की जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप ने पायलट भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ के साथ ही क इजरायली यात्री की भूमिका को भी काफी सराहा. उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी किया वह 'अद्भुत' था. ट्रंप ने कहा कि वह यात्री, जिसने कभी विमान नहीं उड़ाया था, वह कॉकपिट में पहुंचा, को-पायलट को उसकी सीट से खींचकर बाहर निकाला और पीछे फेंक दिया. इसके बाद अन्य यात्रियों ने मिलकर उसे काबू कर लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

इजरायली यात्री ने कॉकपिट में हमलावर पायलट को किया था काबू

बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को एक को पायलट ने फ्लाइट उड़ा रहे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया था. इस दौरान पायलट की हिम्मत और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और 170 से ज्यादा यात्रियों की जान बचाई जा सकी. फ्लाइट की सऊदी अरब में तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस घटना के दौरान हिम्मत दिखाकर हमलावर पायलट को काबू में करने वाले यात्री की जमकर तारीफ हो रही है. पीएम नेतन्याहू ने उसे हीरो बताया है. नेतन्याहू ने इस दलेर यात्री और उसके परिवार से एयरपोर्ट पर मुलाकात की और उसे जमकर शाबाशी दी.

ये Video भी देखें:| Dubai Flight Emergency Landing: भारतीय पायलट ने कैसे बचाया इजरायल का '9/11'! | KachehriOP NEWS

ये भी पढ़ें-ट्रंप ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया ‘हीरो'; बहादुरी की चर्चा, फ्लाईदुबई विमान हादसे की सुनाई कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Netanyahu, Dubai Tel Aviv Flight, Dubai Tel Aviv Flight News, Dubai Tel Aviv Flight Emergency Landing, Flydubai Aircraft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com