Home Remedies: ऐसी बहुत सी सब्जियां हैं जिनकी सही तरह से सफाई ना की जाए तो उनमें कीड़े छिपे रह जाते हैं. पत्तागोभी और फूलगोभी (Cauliflower) ऐसी ही सब्जियां है जिनमें छुपने के लिए कीड़ों को अच्छीखासी जगह मिल जाती है. गोभी के डंठल और पत्तागोभी के पत्तों की लेयर में कीड़े कहां दबे रहते हैं पता नहीं चलता. वहीं, सफेद और हरे रंग की होने के चलते इन गोभी में कीड़े आसानी से छुप जाते हैं और जल्दी नजर नहीं आते. लेकिन, इन कीड़ों (Insects) को गलती से खा लिया जाए तो तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसी ट्रिक है जिससे गोभी के कीड़े निकालना आसान हो जाता है. इस ट्रिक को आजमाने पर पत्तागोभी (Cabbage) और फूलगोभी में छिपे कीड़े खुद-ब-खुद निकलने लगेंगे और आपको ज्यादा जद्दोजहद भी नहीं करनी होगी.
अंडे में मिलाकर लगा ली यह चीज तो दोमुंहे बालों का हो जाएगा खात्मा, ड्राइनेस भी हो जाएगी दूर
फूलगोभी और पत्तागोभी से कीड़े हटाने के घरेलू उपाय
फूलगोभी और पत्तागोभी से कीड़े हटाने के लिए सबसे पहले तो इन गोभी को सही तरह से देखकर छोटा-छोटा काट लें,. आप इसे पानी में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें. पानी में कीड़े डूबकर ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाएंगे और अपनी जान बचाने के लिए खुद ही पानी की सतह पर आने लगेंगे. इस ट्रिक का असर बढ़ाने के लिए आप पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका भी मिलाकर रख सकते हैं. इससे छोटे से लेकर बड़े हर तरह के कीड़े गोभी से बाहर निकल जाएंगे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
- गोभी से कीड़े हटाने के लिए पानी में नमक (Salt) मिलाएं. इस नमक वाले पानी में गोभी को भिगोकर रखने के बाद साफ पानी से धोने पर कीड़े निकल आएंगे.
- गर्म पानी में गोभी भिगोकर रखने पर भी कीड़े खुद ही मर जाते हैं.
- अगर पत्तागोभी या फूलगोभी की सब्जी बनानी है तो बर्तन में पानी के साथ नमक और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं. इस मिश्रण में गोभी को काटकर डालें और कुछ देर भीगा रहने दें. कीड़े बाहर निकल आएंगे.
- गोभी को बर्फ वाले पानी में डालने पर भी कीड़े दूर होने में असर दिख सकता है. बर्फ वाले फ्रीजिंग वॉटर से कीड़े खुद भी जमने लगेंगे और तड़पने के बजाय पानी की सतह पर ऊपर आ जाएंगे.
- गोभी को खरीदते समय इस बात का ध्यान रहे कि आप दागी गोभी नहीं ले रहे. काले-पीले दागों वाली गोभी में कीड़े हो सकते हैं. जब गोभी काट रहे हों तो टीवी या फोन देखते हुए ना काटें बल्कि आपका पूरा ध्यान गोभी पर होना चाहिए, इससे गोभी के छोटे कीड़े भी आपको आसानी से दिख जाएंगे.
- पानी में भिगोकर रखने के बाद गोभी को साफ कपड़े या पेपर टावल पर निकालें और अच्छे से पोंछकर पकाने के लिए इस्तेमाल करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं