- मेरठ सिटी को खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू ट्रेन को मंजूरी.
- ट्रेन नंबर 64573 खुर्जा–मेरठ सिटी MEMU ट्रेन का शेड्यूल जारी.
- ट्रेन नंबर 64580 सहारनपुर-मेरठ सिटी MEMU का शेड्यूल भी जारी.
उत्तर प्रदेश के मेरठ सिटी को खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने दो नई मेमू (MEMU) ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी है. यह आम यात्रियों के लिए काफी व्यस्त रूट है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है. त्योहार के समय यात्रियों की भीड़ और बढ़ने वाली है. ऐसे में MEMU ट्रेन की मंजूरी लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय रेलवे ने मेरठ सिटी को खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो नई MEMU ट्रेन के चलाने का फैसला किया है.
खुर्जा-मेरठ सिटी MEMU ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 64573 खुर्जा-मेरठ सिटी MEMU ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि 64573 खुर्जा-मेरठ सिटी MEMU ट्रेन खुर्जा से दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी और शाम 5:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी. खुर्जा से मेरठ सीटी के बीच यात्रा का समय 4 घंटे 5 मिनट का होगा.
मेरठ सिटी-खुर्जा MEMU ट्रेन शेड्यूल
वापसी में ट्रेन नंबर 64574 मेरठ सिटी–खुर्जा MEMU ट्रेन सुबह 11:25 बजे मेरठ से चलेगी और शाम 4 बजे खुर्जा पहुंचेगी. रास्ते के सभी स्टेशनों पर ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव होगा.
मेरठ-खुर्जा मेमू ट्रने का स्टॉपेज
- मेरठ सिटी (शुरुआत)
- नूरनगर
- चांदसारा
- खरखौदा
- कैली
- हापुड़ जंक्शन
- हाफिजपुर
- गुलावठी
- छपरावत
- बराल
- बुलंदशहर
- मामन
- खुर्जा सिटी
- खुर्जा जंक्शन (अंतिम स्टेशन)
सहारनपुर-मेरठ सिटी MEMU
ट्रेन नंबर 64580 सहारनपुर–मेरठ सिटी MEMU ट्रेन सुबह 5:50 बजे सहारनपुर से चलेगी और 8:10 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी. इस ट्रेन की यात्रा 2 घंटे 20 मिनट का होगा. वापसी में ट्रेन नंबर 64579 मेरठ सिटी-सहारनपुर MEMU शाम 5:45 बजे मेरठ से रवाना होकर रात 8:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी.
मेरठ सहारनपुर मेमू ट्रेन स्टॉपेज
- मेरठ सिटी (शुरुआत)
- मेरठ कैंट
- पबली खास
- दौराला
- सकौती टांडा
- खतौली
- मंसूरपुर
- जरौड़ा नरा
- मुजफ्फरनगर
- बामनहेड़ी
- रोहाना कलां
- देवबंद
- तलहेड़ी बुजुर्ग
- नागल
- टपरी
- सहारनपुर जंक्शन (अंतिम स्टेशन)
इस ट्रेन का भी रास्ते के सभी स्टेशनों पर कमर्शियल ठहराव होगा. दोनों ट्रेनों से मेरठ, खुर्जा, सहारनपुर और बीच के स्टेशनों के यात्रियों को आने-जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं