विज्ञापन

बिना केमिकल घर से कीड़े‑मकोड़े भगाने के आसान और असरदार तरीके

Kill Insect Without Chemicals: साफ-सुथरा घर न सिर्फ देखने में अच्छा लगता है बल्कि, हमें कई बीमारियों से भी बचाता है. क्योंकि कई बार घर और किचन में गंदगी के कारण कीड़े मकोड़े पनपने लगते हैं. इस आर्टिकल में जानें किचन से कीड़ों को भगाने का आसान तरीका.

बिना केमिकल घर से कीड़े‑मकोड़े भगाने के आसान और असरदार तरीके
Domestic Tips: केमिकल स्प्रे को कहें बाय-बाय, इस ट्रिक से मिनटों में गायब होंगे कीड़े-मकोड़े. (AI Generated Image)

Natural Insect Repellent: घर या रसोई में अचानक कीड़े‑मकोड़े दिखना किसी को भी परेशान कर सकता है. कई लोग तुरंत केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में कुछ देसी और नेचुरल तरीके अपनाकर आप आसानी से घर से कीड़े‑मकोड़े भगा सकते हैं.

घर और किचन जितना साफ हो उतना ही आकर्षक लगता है. दरअसल किचन घर का वो हिस्सा होता है जहां न सिर्फ स्वाद पकता है बल्कि हमारी सेहत भी बनती है. इसलिए किचन खासकर साफ-सुथरा होना चाहिए. लेकिन अगर वहीं कीड़े-मकोड़े और कॉकरोच अपना घर बना लें, तो ये सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. अक्सर हम इन कीड़ों को भगाने के लिए बाजार से महंगे और जहरीले स्प्रे लेकर आते हैं. ये स्प्रे कीड़ों को तो मार देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद खतरनाक केमिकल्स हमारे खाने और बर्तनों के जरिए हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं. ​अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपने किचन को केमिकल-फ्री रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल.

Latest and Breaking News on NDTV

Ghar se kide makode kaise bhagaye | kitchen me kide makode ka upay | insects ko naturally kaise door kare 

किचन से कीड़ों की छुट्टी कर देगा ये देसी तरीका-  (Onion Home Remedy For Insects)

1.प्याज-

  • ​शायद आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन प्याज की तेज और तीखी गंध कीड़े-मकोड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. प्याज में प्राकृतिक रूप से सल्फर होता है, जिसकी स्मेल कॉकरोच, चींटियों और छोटे उड़ने वाले कीड़ों के लिए बर्दाश्त से बाहर होती है. यह एक नैचुरल रिपेलेंट की तरह काम कर सकता है.
  • ​कैसे तैयार करें-  इसे बनाना बहुत ही आसान है. आपको बस एक बड़ा प्याज लेना है उसे कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें.
  • ​बेकिंग सोडा- इस रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें. बेकिंग सोडा कीड़ों के पेट के लिए जहर जैसा होता है.
  • ​पानी मिलाएं- अब इस मिक्स्चर में थोड़ा पानी डालकर एक स्प्रे बोतल में भर लें.
  • ​छिड़काव करें. रात को सोने से पहले किचन के कोनों, सिंक के नीचे, गैस चूल्हे के पीछे और दरारों में इसका अच्छे से छिड़काव करें.
Latest and Breaking News on NDTV

Ghar se kide makode kaise bhagaye.Photo Credit: Unsplash

2. लहसुन- 

  • ​अगर कीड़े बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, तो आप लहसुन के साथ प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • कैसे तैयार करें- एक प्याज और 4-5 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बना लें. इसमें एक लीटर पानी मिलाएं और एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर डाल दें. इस घोल को छान लें और स्प्रे बोतल में भर लें. इसकी गंध इतनी तेज होती है कि कॉकरोच और छिपकलियां देखते ही भाग खड़ी होती हैं. 

​किन बातों का रखें खास ख्याल-

  • ​सिर्फ नुस्खे अपनाने से काम नहीं चलेगा, आपको किचन की साफ-सफाई पर भी ध्यान देना होगा.
  • ​जूठे बर्तन- रात के समय सिंक में जूठे बर्तन बिल्कुल न छोड़ें. खाने की गंध ही कीड़ों को दावत देती है.
  • ​ड्राई सिंक- कीड़ों को नमी बहुत पसंद होती है. काम खत्म होने के बाद सिंक और स्लैब को सूखे कपड़े से पोंछ दें.

ये भी पढ़ें- अलमारी में रखे कपड़ों से आती है सीलन की बदबू? धूप नहीं ये तरीका करेगा 100% काम

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com