विज्ञापन

चीनी के डिब्बे में हो गई हैं लाल चीटियां? बिना मारे भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

बारिश के मौसम में नमी के चलते किचन में लाल चींटियों का आंतक काफी बढ़ जाता है. अगर आप भी चीनी के डब्बे से इन्हें बिना मारे भगाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये उपाय.

चीनी के डिब्बे में हो गई हैं लाल चीटियां? बिना मारे भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
चीनी से चींटियों को कैसे भगाएं.
NDTV

चीनी के डिब्बे या जार में लाल चीटियों का झुंड दिख जाए, तो पूरा मूड खराब हो जाता है. कई बार तो समझ ही नहीं आता कि चीनी में ये लाल चींटियां अचानक कहां से आ गईं. चींटियों को भगाने के लिए अक्सर लोग बाजार से केमिकल वाले स्प्रे ले आते हैं, लेकिन खाने-पीने की चीज़ों के पास केमिकल का इस्तेमाल करना सेहत के लिए ठीक नहीं है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप बिना एक भी चींटी को मारे, उन्हें आसानी से अपने घर से बाहर भगा सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान घरेलू नुस्खे. 

​चीनी से लाल चींटियों को भगाने के घरेलू तरीके-

​1. तेजपत्ता- (Bay Leaf) 

तेजपत्ते की खुशबू चीटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. चीनी के डिब्बे में या उसके आसपास दो-तीन तेजपत्ते डाल दीजिए. इसकी महक से चींटियां खुद-ब-खुद डिब्बे से दूर भाग जाएंगी. यह तरीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे चीनी का स्वाद भी खराब नहीं होता. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image credit: Unsplash

​2. लौंग- (Cloves) 

अगर आपके चीनी के डिब्बे में लाल चींटियां बार-बार हो जाती हैं, तो आप डिब्बे के अंदर 4-5 साबुत लौंग रख दें. लौंग की तेज गंध चीटियों को सहन नहीं होती और वे तुरंत वहां से निकल जाती हैं.

चींटियों से खाने पीने की चीजों को बचाने के अन्य उपाय-

  • ​सफ़ेद सिरका और पानी- थोड़ा सा सिरका और बराबर मात्रा में पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. जहां-जहां चींटियां आती हैं, उस जगह पर हल्का सा स्प्रे कर दें. सिरके की महक से चीटियों का रास्ता भटक जाता है और वे उस जगह पर दोबारा नहीं आतीं.
  • ​नींबू का रस- नींबू की खटास चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. आप चाहें तो नींबू का रस या फिर नींबू के छिलके को खाने के डिब्बे के आसपास रख सकते हैं. इससे चीटियां कोसों दूर रहती हैं.
  • लाल मिर्च या हल्दी पाउडर- खाने के डिब्बे के आसपास थोड़ी सी हल्दी या लाल मिर्च पाउडर की लाइन बना दें. चींटियां इस बॉर्डर को पार नहीं कर पातीं. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि मिर्च या हल्दी डिब्बे के अंदर न जाए.

ये भी पढ़ें- गैस, अपच और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है अजवाइन-काला नमक वाला पानी, जानें कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chiti Bhagane Ka Tarika, Kitchen Hack, How To Get Rid Of Ants In Sugar, Ants Removal Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com