विज्ञापन

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 60 से 71 रुपये तक बढ़ गए दाम, फटाफट चेक कर लें नए रेट  

LPG cylinder Price Hike: 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. दिल्ली में सिलेंडर 62.50 रुपये और पटना में 71.50 रुपये तक महंगा हो गया है. क्‍या 14.2 किलो वाल घरेलू LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं?

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 60 से 71 रुपये तक बढ़ गए दाम, फटाफट चेक कर लें नए रेट  
LPG Prices Hike: देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब महंगा हो गया है, जानिए कितने रुपये हो गए दाम
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आज अक्‍टूबर का महीना शुरू होते ही महंगाई का झटका लगा है. त्‍योहारी सीजन से पहले आज 1 अक्टूबर को कमर्शियल LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को महंगाई का झटका लगा है. सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर आज से 62.50 रुपये महंगा होकर 2,810 रुपये का हो गया है. सितंबर में दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़कर 2,747.50 रुपये हुई थी. अब अक्टूबर की शुरुआत में इसमें एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी की गई है.

देश के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 71.50 रुपये तक बढ़ गए हैं. कुछ शहरों में सिलेंडर 60 रुपये, कुछ में 66 रुपये तो कुछ शहरों में 71.50 रुपये तक महंगा हो गया है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी घर में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के दाम फिलहाल पहले जैसे ही हैं.

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर

कमर्शियल सिलेंडर के उलट 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये का है. पटना में इसकी कीमत 1,031.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये बनी हुई है.

लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है.

पटना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी, लेह में सबसे महंगा सिलेंडर 

1 अक्टूबर को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दिए गए प्रमुख शहरों में पटना में 71.50 रुपये की हुई है. यहां 19 किलो का सिलेंडर अब 3,100.50 रुपये का हो गया है. सितंबर में इसकी कीमत 3,029 रुपये थी.

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 66.50 रुपये महंगा होकर 2,983 रुपये का हो गया है. मुंबई में 63 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 2,764 रुपये हो गई है.

दिल्ली में सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ है, जबकि लखनऊ में भी इतनी ही बढ़ोतरी के बाद नया रेट 2,932.50 रुपये हो गया है.

लद्दाख के लेह में कमर्शियल LPG सिलेंडर सबसे महंगा है. यहां 19 किलो का सिलेंडर 64.50 रुपये महंगा होकर अब 3,450 रुपये का हो गया है.

वहीं कन्याकुमारी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,046 रुपये और अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 3,073.50 रुपये हो गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

LPG की कीमत कैसे तय होती है?

इंडियन ऑयल के मुताबिक LPG की कीमत पर अंतरराष्ट्रीय LPG रेट और विदेशी मुद्रा दर का असर पड़ता है. OMCs अंतरराष्ट्रीय बाजार के पिछले महीने के औसत बेंचमार्क और विदेशी मुद्रा दर के आधार पर कीमतों में बदलाव करती हैं.

हालांकि, घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत को पूरी तरह बाजार के हवाले नहीं छोड़ा जाता. सरकार जरूरत के मुताबिक कीमत को स्थिर रखने के लिए OMCs को निर्देश दे सकती है.

यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG महंगी होने का असर घरेलू सिलेंडर की कीमत पर उसी अनुपात में दिखना जरूरी नहीं है.

पात्र उपभोक्ताओं को सरकार LPG सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दे सकती है. PMUY उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो के सिलेंडर पर 300 रुपये तक प्रति सिलेंडर की टारगेटेड सब्सिडी का प्रावधान है, जो साल में तय ि‍रिफिल तक मिलती है.  यानी LPG की घोषित कीमत और पात्र ग्राहक की प्रभावी लागत सब्सिडी मिलने की स्थिति में अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें : 1 October Rule Changes: आज से 7 बड़े बदलाव लागू, LPG, UPI, FD, SBI ATM से लेकर टैक्स तक आपकी जेब पर सीधा असर

यह भी पढ़ें : 6 महीने में एक लाख रुपये के बना दिए साढ़े तीन लाख, 250% तक चढ़े रेमंड के शेयर, ग्रोथ के पीछे की कहानी समझ ले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Price Hike, LPG Price Hike From Today, 19 Kg Lpg Cylinder Price, 19 Kg Cylinder Price, Indian Oil Price Revision
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com