विज्ञापन

किचन की इस छोटी-सी ट्रिक से मिनटों में काटें प्याज, वो भी बिना आंसू बहाए

​प्याज काटते ही क्यों आते हैं आंसू? जानिए इसके पीछे की वजह और आसान घरेलू उपाय.

किचन की इस छोटी-सी ट्रिक से मिनटों में काटें प्याज, वो भी बिना आंसू बहाए
प्याज काटने का सही तरीका.
Copilot

भारतीय खाने में प्याज का भर-भर कर इस्तेमाल किया जाता है. सब्जी बनाने से लेकर सलाद तक में हममें से ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं. लेकिन जैसे ही प्याज छीलकर काटना शुरू करो, आंखों से आंसुओं की धार बहने लगती है. कई बार तो आंखें इतनी लाल हो जाती हैं और इतनी जलने लगती है कि मन करता है कि चाकू वहीं छोड़ दें. अगर आपके साथ भी यही होता है, तो टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको प्याज काटने की ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आंसू नहीं बहेंगे.

​प्याज काटते ही क्यों आते हैं आंसू?

​सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि प्याज काटते समय आखिर आंसू क्यों आते हैं. दरअसल, प्याज के अंदर सल्फर नाम का एक केमिकल कंपाउंड होता है. जब हम चाकू से प्याज काटते हैं, तो इसकी कोशिकाएं टूटती हैं और एक ख़ास गैस हवा में घुल जाती है. जब यह गैस हमारी आंखों की नमी से मिलती है, तो एक हल्का सा एसिड बनता है. इसी एसिड की वजह से आंखों में जलन होती है और दिमाग तुरंत आंखों को बचाने के लिए आंसू रिलीज़ कर देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बिना आंसू बहाए कैसे काटे प्याज- 

​1. ठंडा पानी- 

प्याज को छीलकर दो टुकड़ों में काटें और 5 से 10 मिनट के लिए ठंडे पानी में डुबोकर छोड़ दें. ठंडा तापमान प्याज से निकलने वाली गैस को धीमा कर देता है, जिससे आंखों में जलन बहुत नहीं होती है.

​2. धारदार चाकू- 

​तेज़ धार वाले चाकू का ही इस्तेमाल करें. जब चाकू की धार तेज़ होती है, तो प्याज की कोशिकाएं कम क्रश होती हैं और गैस कम निकलती है. 

​3. नींबू या सिरका- 

​प्याज काटने से पहले चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा सा नींबू का रस या सफ़ेद सिरका (Vinegar) मल लें. नींबू या सिरके का एसिड प्याज की गैस के असर को काफ़ी हद तक बेअसर कर देता है.

ये भी पढ़ें- 1 कप सूजी से बनाएं खस्ता काजूपारे, दिवाली से पहले तैयार करें टेस्टी स्नैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Cutting, Onion Cutting Hack, Onion Cutting Tips, Onion Cutting Without Crying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com