विज्ञापन

प्याज काटते समय नहीं निकलेगा एक भी आंसू, बस अपनाएं ये सिंपल से ट्रिक

क्या प्याज काटते ही आंखों से झरने की तरह आंसू बहने लगते हैं? अगर हां, तो यहां जानते हैं प्याज काटने के हैक्स, जिससे 1 भी बूंद नहीं बहेंगे आंसू-

प्याज काटते समय नहीं निकलेगा एक भी आंसू, बस अपनाएं ये सिंपल से ट्रिक
onion Cutting Hacks : बिना आंसू आए प्याज कैसे काटें?

सब्जी कटिंग की जब भी बात आती है, जो सबसे ज्यादा परेशानी देने वाले कामों में प्याज काटना शामिल होता है. 1 से 2 प्याज तो लोगों को फिर भी ईजी लगता है, लेकिन जब छोले-राजमा जैसी चीजें बनाती होती है और काफी ज्यादा प्याज काटना होता है, जो लगता है कि कितना बड़ा काम है. क्योंकि जैसे ही चाकू प्याज पर चलता है, आंखों में जलन शुरू हो जाती है और आंसू निकलने लगते हैं. इसलिए कई लोग प्याज काटने या फिर प्याज जिनमें ज्यादा डलता है, इस तरह की सब्जी को बनाने से कतराते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो परेशान न हों. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे आप बिना आंसू बहाए आसानी से प्याज काट सकते हैं. यहां जानते हैं प्याज काटने के आसान से ट्रिक-

Latest and Breaking News on NDTV

प्याज काटने से कुछ पहले फ्रिट में रखें प्याज

अगर आपको प्याज काटते समय काफी ज्यादा आंसू आते हैं, तो प्याज काटने से पहले उसे 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से काफी हद तक आंखों में जलन से बच सकते हैं. दरअसल, ठंडे तापमान की वजह से प्याज से गैस निकलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे आंसू कम बहते हैं.

प्याज को हल्का काटकर पानी में कुछ देर के लिए रखें

प्याज काटते समय पास में एक कटोरी पानी रख लें और हल्का सा इसे काटकर कुछ देर के लिए इसमें छोड़ दें. इसके बाद प्याज को काटें, ऐसा करने से आंखों में जलन और आंसू की शिकायत बिल्कुल भी नहीं होगी.

तेज धार वाले चाकू का करें इस्तेमाल

प्याद काटने के लिए हमेशा तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें. जब चाकू तेज धार की होती है, तो इससे तेजी से प्याज कटता है. वहीं, चाकू कुंद होता है तो प्याज अधिक दबता और फटता है, जिससे ज्यादा गैस निकलती है. इससे आंसू ज्यादा आ सकते हैं.

कमरे में रखें अच्छा वेंटिलेशन

अगर किचन में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की खुली हो, तो प्याज से निकलने वाली गैस हवा के साथ बाहर निकल जाती है. इससे आंखों में जलन की समस्या काफी कम हो सकती है.

प्याज काटने से क्यों निकलते हैं आंसू?

प्याज के अंदर एक खास तरह का सल्फर यौगिक मौजूद होता है. ऐसे में जब हम प्याज को काटते हैं, तो इसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं और एक गैस निकलती है. ये गैस आंखों तक पहुंचकर वहां मौजूद नमी के संपर्क में आती है और हल्का एसिड बनाती है. इसी वजह से आंखों में जलन होती है और आंसू बहने लगते हैं.

ये भी पढ़ें - प्याज काटते ही हम रोने क्यों लगते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Cutting, Onion Cutting Hack, Onion Cutting Hacks, Onion Cutting Tips, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com