छछूंदर अगर आपके घर के आसपास या घर के अंदर है, तो थोड़ा सतर्क हो जाइए. हम में से कई लोग इसे चूहा समझ लेते हैं. लेकिन ये अलग जीव है, जो चूहे की तरह दिखता है. हालांकिं, इसका साइज और स्किन चूहे से थोड़ा अलग होता है. छछूंदर लोगों पर हमला नहीं करती हैं, लेकिन अगर इसे किसी तरह का खतरा महसूस होता है, तो ये काट भी सकती हैं. ऐसे में छछूंदर को देखकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर छछूंदर काट ले, तो सबसे पहले क्या करना चाहिए और क्या इससे कोई गंभीर खतरा हो सकता है?
झड़ते बालों को रोके ये नुस्खे, देखें वीडियो
क्या छछूंदर का काटना है खतरनाक?
यशोदा हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉक्टर कमलेश ए का कहना है कि छछूंदर के काटने से आमतौर पर जानलेवा स्थिति नहीं बनती, लेकिन इसके मुंह में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिसकी वजह से इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. छछूंदर के काटने वाली जगह पर दर्द, सूजन और जलन महसूस हो सकती है. ऐसे में अगर आप घाव की देखभाल नहीं करते हैं, तो इससे परेशानी बढ़ सकती है.
छछूंदर काट ले, तो क्या करें?
अगर छछूंदर काट, तो तो सबसे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-
- सबसे पहले काटे गए हिस्से को अच्छी तरह से बहते हुए पानी में धो लें और साबुन से कम से कम 10 से 15 मिनट तक धोएं. ऐसा करने से घाव में
- मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है.
- इसके बाद प्रभावित वाले हिस्से पर बीटाडीन या कोई अन्य एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन का इस्तेमाल करके इसकी सफाई करें. इससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है.
- अगर काटने से खून निकल रहा है, तो साफ कपड़े या गॉज की मदद से हल्का प्रेशर बनाकर खून रोकने की कोशिश करें.
- इंफेक्शन से बचाव के लिए साफ पट्टी या बैंडेज लगाएं. घाव को बार-बार छूने से बचें.
टिटनेस का इंजेक्शन भी जरूरी हो सकता है
अगर आपने पिछले 5 से 10 सालों में टिटनेस का टीका नहीं लगवाया है, तो डॉक्टर टिटनेस बूस्टर लगवाने की सलाह दे सकते हैं. ये कई तरह के जीवों के काटने या गहरे घावों में जरूरी माना जाता है. इसलिए अगर टिटनेस का टीका जरूर लगवा लें.
ये भी पढ़ें - कैंसर की ये दवाएं हो गई महंगी, खसरे और टिटनेस के टीके का भी बढ़ा दाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं