विज्ञापन

1 कप सूजी से बनाएं खस्ता काजूपारे, दिवाली से पहले तैयार करें टेस्टी स्नैक

दीवाली पर मेहमानों का दिल जीत लेंगे सूजी से बने खस्ता काजू पारे, जानें सीक्रेट तरीका.

1 कप सूजी से बनाएं खस्ता काजूपारे, दिवाली से पहले तैयार करें टेस्टी स्नैक
कैसे बनाएं काजू के बारे.
Image YT

दीवाली का त्यौहार नजदीक है और ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान और स्नैक्स बनने शुरू हो गए हैं. अगर आप भी इस दीवाली कुछ नया, टेस्टी और एकदम खस्ता बनाना चाहते हैं, जो खाने में स्वाजिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में बेहद आसान हो, तो हाल ही में यूट्यूब चैनल (Rasoi Ghar) की यह खास सूजी के काजू पारे की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. 

​कैसे बनाएं सूजी के काजू पारे- 

सामग्री-

  • ​सूजी- डेढ़ कप 
  • ​तेल- मोयन और तलने के लिए 
  • ​जीरा- 1 छोटी चम्मच 
  • ​सफेद तिल- 2 चम्मच 
  • ​चिल्ली फ्लेक्स- 2 चम्मच 
  • ​हींग- आधी चम्मच 
  • ​नमक- स्वादानुसार 
  • ​कसूरी मेथी- 2 चम्मच 

​विधि-

  1. सबसे पहले गैस पर एक कड़ाही रखकर उसमें एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें.
  2. तेल गरम होने पर उसमें जीरा, सफेद तिल, चिल्ली फ्लेक्स और हींग डालकर हल्का सा भून लें. 
  3. अब इसमें एक कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें. पानी में जैसे ही एक अच्छा उबाल आ जाए, गैस बंद कर दें ताकि मसालों का पूरा फ्लेवर पानी में अच्छे से आ जाए.
  4. अब एक मिक्सी जार में डेढ़ कप सूजी डालकर दरदरा पीस लें, जिससे यह बिल्कुल चावल के आटे जैसी दिखने लगे. 
  5. पिसी हुई सूजी को एक बड़े बर्तन में निकालें और उसमें रोस्ट की हुई कसूरी मेथी को हाथों से क्रश करके मिला लें. 
  6. इसके बाद जो मसाले वाला गुनगुना पानी हमने तैयार किया था, उसकी मदद से सूजी का सॉफ्ट आटा गूंथ लें. 
  7. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें. 
  8. 10 मिनट बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे चिकना कर लें. 
  9. अब आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां बनाकर किचन स्लैब पर थोड़ा मोटा बेल लें. 
  10. इसके बाद किसी छोटी बोतल के ढक्कन या कटर की मदद से इसे काजू के शेफ में काट लें. 
  11. इस काम में आप बच्चों की भी मदद ले सकते हैं, उन्हें यह करने में बहुत मजा आएगा. 
  12. कड़ाही में मध्यम गरम तेल में कटे हुए काजू पारे डालें. शुरुआत में आंच मीडियम रखें और बाद में धीमी आंच पर दोनों तरफ से उलट-पलट करते हुए गोल्डन और खस्ता होने तक फ्राई करें. 
  13. जब यह अच्छे से सिक जाएं तो इन्हें तेल से बाहर निकाल लें. 
  14. ​बस तैयार हैं आपके एकदम खस्ता और टेस्टी सूजी के काजू पारे. इन्हें एक एयर टाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों तक मजे से खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- बिना हाथ लगाए बिना मशीन के कैसे गूंथे सॉफ्ट आटा? फूली-फूली सॉफ्ट चपाती बनाने का सीक्रेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suji Snacks, Kaju Recipe, Diwali Snack, Diwali Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com