विज्ञापन

चिकन मटन से भी ज्यादा ताकतवर है ये सब्जी, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

Carrot Benefits: गाजर सर्दियों के मौसम में आने वाली एक ऐसी सब्जी है, जिसे पोषण का खजाना कहा जाता है. अगर आप रोजाना इस सब्जी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

चिकन मटन से भी ज्यादा ताकतवर है ये सब्जी, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन
Carrot Benefits: गाजर खाने के फायदे.

Carrot Eating Benefits: सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं, कि कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं जिनका सेवन न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. जी हां आज हम जिस सब्जी के बारे में बता कर रहे हैं वो सर्दियों के मौसम में आने वाली एक ऐसी सब्जी है, जिसे आप हर घर में आसानी से देख सकते हैं, और वो है गाजर. गाजर से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती है. तो चलिए जानते हैं गाजर खाने के फायदे. 

कैसे करें गाजर को डाइट में शामिल- (How To Consume Carrot)

1. गाजर का हलवा-

गाजर का हलवा सर्दियों की सबसे पसंदीदा डिश में से एक है. इसे बनाने के लिए बस कद्दूकस की हुई गाजर, दूध, चीनी और घी की जरूरत होती है. 

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के हैं मरीज, तो किचन में मौजूद इन चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल, ब्लड शुगर भी होगा कंट्रोल 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. गाजर का सूप- 

ठंड में गर्मागर्म गाजर का सूप पीने से अच्छा और क्या हो सकता है. ये शरीर को एनर्जी और गर्माहट दोनों देता है. इसे बहुत कम सामग्री से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद बेहद क्रीमी और स्मूद होता है.

3. गाजर पराठा- 

गाजर पराठा सुबह के नाश्ते या टिफिन के लिए एक शानदार और हेल्दी ऑप्शन है. इसमें कद्दूकस की हुई गाजर और हल्के मसालों को मिलाकर नरम और स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं.

4. गाजर की खीर- 

गाजर की खीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ऑप्शन है. इसे गाजर, दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है. 

गाजर खाने के फायदे- (Gajar Khane Ke Fayde)

1.  आंखों- 

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन, जो शरीर में विटामिन ए में बदलता है. गाजर को डाइट में शामिल कर आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. 

2. पाचन- 

फाइबर से भरपूर होने के कारण गाजर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं को ठीक करने और आंतों को साफ रखने में मददगार है.

3. इम्यूनिटी- 

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण गाजर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में मददगार है. 

4. स्किन-

एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी स्किन की कोशिकाओं की मरम्मत करने और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है. 

5. वजन घटाने- 

गाजर में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर पाया जाता है, जो पेट को देर तक भरा रखने और वजन कंट्रोल करने में मददगार है. 

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Carrot Benefits, Carrot Benefits Hindi, Gajar Khane Ke Fayde, Gajar Ke Fayde, Carrot Recipes, How To Eat Carrot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com