विज्ञापन

100 ग्राम रागी में कितना प्रोटीन होता है? दूध से ज्यादा कैल्शियम वाली इस चीज़ के 7 बड़े फायदे

Ragi Me Kya Paya Jata Hai: रोगी में कितना प्रोटीन होता है. क्‍या है ज‍िम जाने वाले लोगों को मसल गेन में मदद कर सकती है. क्‍या रागी में कैल्‍श‍ियम भी होता है... रागी से जुड़े ऐसे ही सवालों और उसके पोषक तत्‍वों की पूरी जानकारी दे रही हैं FMRI गुरुग्राम की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर दीप्ति खटूजा.

100 ग्राम रागी में कितना प्रोटीन होता है? दूध से ज्यादा कैल्शियम वाली इस चीज़ के 7 बड़े फायदे
Ragi Me Kya Paya Jata Hai: दूध से ज्यादा कैल्शियम, लेकिन क्या रागी में भरपूर प्रोटीन भी होता है?
NDTV

Ragi Me Kya Paya Jata Hai: रागी को आजकल हर कोई सुपरफूड बोल रहा है. वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल और हड्डियों की मजबूती तक, इसके फायदों की काफी चर्चा रहती है. पर सवाल यह है कि क्या रागी में सच में इतना प्रोटीन होता है जितना लोग समझते है? चलिए समझते हैं कि 100 ग्राम रागी में आखिर कितना प्रोटीन मिलता है और इसे खाने के असली फायदे क्या है.

इस बारे में अध‍िक जानकारी लेने के ल‍िए एनडीटीवी ने बात की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से. आईए जानते हैं क‍ि रागी में क्‍या होता है. 

100 ग्राम रागी में कितना प्रोटीन होता है?

अगर आप बात करें कि 100 ग्राम रागी में कितना प्रोटीन होता है तो अलग अलग स्रोतों से म‍िली जानकारी के अनुसार 100 ग्राम रागी में तकरीबन 7.3 ग्राम प्रोटीन होता है. नीचे के चार्ट पर एक नजर डालें. इसमे रोगी के पोषक तत्‍वों को व‍िस्‍तार से बताया गया है.    

न्यूट्रिएंट्स100g रागी में
प्रोटीन7.3 ग्राम
कैल्शियम344 mg
फाइबर11.2 ग्राम
आयरन3.9 mg

Also Read: Ragi Vs Bajra Vs Jowar Roti: रागी, ज्वार या बाजरा? जानिए कौन है सबसे फायदेमंद

क्या रागी सच में हाई प्रोटीन फूड है?

डॉक्टर दीप्ति के अनुसार ज्‍यादातर खाने की चीजों में प्रोटीन होता ही है. हां ये हो सकता है कि उसमें प्रोटीन की मात्रा कम या ज्‍यादा हो. ऐसे में अगर आप रागी की बात करें तो यह कोई हाई-प्रोटीन फूड नहीं है. लेक‍ि आप इसे मॉडरेट प्रोटीन फूड कह सकते हैं. इसमें दाल, सोयाबीन, पनीर या अंडे जितना प्रोटीन तो नहीं मिलेगा, पर हां, अपनी रोज की डाइट में इसे शामिल करके आप बॉडी को अच्छा न्यूट्रिशन जरूर दे सकते हैं.

क्‍या रागी वजन कम करने में मदद करती है?

डॉक्टर आगे बताती हैं कि अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो रोगी आपका अच्‍छा दोस्‍त साब‍ित हो सकता है. रागी में भरपूर मात्रा  में फाइबर होता है, जो पेट काफी देर तक भरा लगता है. यही वजह है कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे अपनी डाइट में रागी की रोटी या डोसा शामिल करना पसंद करते हैं.

क्या बॉडीबिल्डिंग या मसल गेन के लिए रागी खा सकते हैं?

अगर आप मसल गेन करना चाहते हैं, तो रोगी आपकी मदद कर सकता है. लेक‍िन सिर्फ रागी के भरोसे मसल नहीं बनेगी. इसमें प्रोटीन सीमित होता है, इसलिए अगर आप जिम जाते हैं या मसल गेन करना चाहते हैं तो रागी को खाली खाने के बजाय कुछ प्रोटीन रिच चीजों के साथ मिलाकर खाएं.

इसे आप इन चीज़ों के साथ खा सकते हैं:

  • दूध या छाछ
  • दही
  • पनीर
  • गाढ़ी दालें

Also Read: 1 रागी रोटी में कितनी कैलोरी और प्रोटीन? रोज खाने से पहले डॉक्टर से जानें पूरी सच्चाई

रागी के मुख्य पोषक तत्व

100 ग्राम रागी = लगभग 7.3 ग्राम प्रोटीन
कैल्शियम का बहुत बढ़िया सोर्स
फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है
वेट लॉस डाइट के लिए एकदम परफेक्ट
मसल गेन के लिए अन्य प्रोटीन फूड्स के साथ लें

प्रोटीन के अलावा रागी में और क्या खास है?

रागी सिर्फ प्रोटीन के लिए नहीं खाई जाती. इसकी असली ताकत इसके बाकी पोषक तत्व हैं, जैसे:

  • कैल्शियम: हड्डियों और दांतों के लिए बहुत अच्छा.
  • फाइबर: पाचन तंत्र सही रखने के लिए.
  • आयरन: खून की कमी से बचाने में मददगार.
  • ग्लूटेन-फ्री: जिन लोगों को गेहूं से एलर्जी है, उनके लिए बेस्ट.

100 ग्राम रागी में कितना कैल्‍श‍ियम होता है?

100 ग्राम रागी में लगभग 344 mg कैल्शियम पाया जाता है, जो इसे बाकी अनाजों से काफी अलग और बेहतर बनाता है. अगर आप एक ऐसा अनाज चाना चाहते हैं, जो आपके पोषण की कई जरूरतों को पूरा कर दे तो रोगी इसका एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है.

रागी, चावल, ओट्स और गेहूं: किसमें कितना प्रोटीन?

अनाजप्रोटीन (प्रति 100 ग्राम)
रागी7.3g
चावल6.8g
गेहूं10-12g
ओट्स13-17g

एक दिन में कितनी रागी खानी चाहिए?

आमतौर पर 1-2 रागी की रोटी या एक कटोरी रागी का दलिया/अंबली एक दिन के लिए काफी है. हालांकि, यह आपकी उम्र, फिजिकल एक्टिविटी और सेहत पर निर्भर करता है. अगर आपको कोई मेडिकल प्रॉब्लम है, तो किसी न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना सही रहेगा.

काम की बात

रागी भले ही प्रोटीन का सबसे बड़ा जरिया न हो, लेकिन इसमें मिलने वाला कैल्शियम, फाइबर और मिनरल्स इसे एक बेहतरीन और सेहतमंद अनाज बनाते हैं. अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी ढूंढ रहे हैं या वेट लॉस करना चाहते हैं, तो रागी को अपनी रसोई में जगह जरूर दें.

(यह लेख दीप्ति खटूजा, हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव से बातचीत पर आधारित है.) 

Source: organicmandya, plantigo

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ragi, Ragi (Finger Millet) Calcium Source
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com