विज्ञापन

रागी का आटा किस चीज से बनता है? जानिए बीज से घर पर रागी का आटा बनाने का आसान तरीका

रागी का आटा किस चीज से बनता है, इस तरह के सवाल अगर आपके मन में भी हैं, तो यहां जानते हैं इसका जवाब और आटा बनाने की रेसिपी-

रागी का आटा किस चीज से बनता है? जानिए बीज से घर पर रागी का आटा बनाने का आसान तरीका
How to make Ragi Flour : रागी का आटा कैसे बनाएं?

Ragi Ka atta Kaise Banta Hai: हमारे देश में इन दिनों मोटे अनाज की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, मोटे अनाज देश में आज से नहीं, बल्कि सदियों से खाए जा रहे हैं. लेकिन आधुनिकता के चक्कर में लोगों ने इन अनाजों को खाना छोड़ दिया था. इन्हीं मोटे अनाज में रागी का आटा भी शामिल है. रागी को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है. इसे मड़ुआ, मड़वा जैसे नाम से भी लोग जानते हैं. रागी कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का भंडार होता है. हालांकि, कई लोग आज भी इस अनाज से अनजान हैं. इसलिए जब भी सोशल मीडिया पर रागी का नाम सुनते हैं, तो उनके मन में सवाल आता है कि रागी का आटा कैसे बनता या फिर किस चीज से बनता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो इसका जवाब हम यहां देंगे. आइए जानते हैं रागी का आटा किस चीज से बनता है और इसे घर पर कैसे बनाएं?

रागी क्या है?

रागी एक पोषक अनाज है, जिसे भारत के कई राज्यों में उगाया जाता है. देखने में ये बिल्कुल सरसों के बीजों की तरह छोटे-छोटे लाल, भूरे या गहरे रंग के होते हैं. रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं. इसलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है.

घर पर रागी का आटा कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले रागी के बीजों को किसी बड़ी थाली में फैलाकर देख लें. इसमें मौजूद कंकड़, भूसी या अन्य अशुद्धियां को अच्छी तरह से निकाल लें.
  • अब इन बीजों को अच्छे से धोकर धूप में 1 से 2 दिन तक सुखा लें. 
  • अब एक कढ़ाई गर्म करें और रागी को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक हल्का भूनें. इससे इसका स्वाद बेहतर होता है और आटा ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रहता है.
  • भुनी हुई रागी को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब रागी को मिक्सर ग्राइंडर या आटा चक्की में बारीक पीस लें. अगर बहुत महीन आटा चाहिए तो उसे छलनी से छान सकते हैं.

रागी का आटा कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

रागी का आटा रोटी के अलावा कई अन्य चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है. आप डोसा बनाकर खा सकते हैं. कई लोग इडली, चीला, दलिया और बिस्किट और हेल्दी लड्डू बनाकर भी खाते हैं. ये ग्लूटेन-फ्री होने के कारण कई लोग इसे गेहूं के ऑप्शन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें - दूध से ज्यादा कैल्शियम देती हैं ये 7 चीजें, 40 की उम्र के बाद जरूर खाएं, हड्डियां बनेंगी मजबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ragi, Ragi Aata, Ragi Aata Health Benefits, Ragi (Finger Millet) Calcium Source, Ragi Nutrient Value
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com