Purple colored foods for skin care: स्किन की बेहतर देखभाल के लिए लोग तरह-तरह के महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन काफी पैसा खर्च करने के बावजूद वो रिजल्ट्स हासिल नहीं होते हैं, जिसके लिए तमाम कोशिश की जाती हैं. अगर बेहतर रिजल्ट्स देखने को मिल भी जाएं तो भी ये परमानेंट नहीं रहते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो बैंगनी रंग की कुछ चीजों को अपनी डाइट (Skin care tips) का हिस्सा बनाकर स्किन की बेहतर केयर करने में कामयाब हो सकते हैं. जिसके रिजल्ट्स भी लॉन्ग लास्टिंग बने रहते हैं. तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये पर्पल कलर फूड्स (Purple colored foods for skin care)
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
ब्लूबेरी:
विटामिन ए-सी और तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स व एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ब्लूबेरी स्किन केयर में अच्छा रोल निभा सकती है. ये स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों, प्रदूषण और गंदगी से बचाने में मदद करती है. साथ ही स्किन की इलास्टिसिटी और ग्लो को भी मेंटेन रखती है.
असाई बेरीज:
स्किन को ग्लोइंग और टाइट बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में असाई बेरीज को शामिल कर सकते हैं. ये कई तरह के पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट का पवार हाउस होती हैं. जो स्किन की बेस्ट केयर करने में कारगर हो सकती हैं.
शकरकंद:
बैंगनी रंग की शकरकंद भी आपकी त्वचा का ख्याल रखने में कारगर है. इसमें एंथोसायनिन और तमाम तरह के विटामिन मौजूद होते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने के साथ ही स्किन को कई और तरह के फायदे देते हैं. इसके सेवन से त्वचा में कसाव और ग्लो भी बढ़ता है.
ब्लैक करंट:
ब्लैक करंट में आम चीजों की तुलना में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. जो स्किन में कॉलेजन के उत्पादन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसकी वजह से स्किन में टाइटनेस बनी रहती है और बढ़ती उम्र में भी झुर्रियां नजर नहीं आती हैं.
बैंगनी पत्तागोभी:
स्किन की बेस्ट केयर करने के लिए आप बैंगनी पत्तागोभी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. बैंगनी पत्तागोभी में हरे पत्तागोभी के मुकाबले कई गुना ज्यादा विटामिन ए, विटामिन सी और दोगुना आयरन मौजूद होता है. जो स्किन के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं