विज्ञापन
18 minutes ago

Iran-Israel US War Live: ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध आज 19वें दिन में प्रवेश कर गया है. लेकिन शांति की उम्मीद कहीं भी नजर नहीं आ रही. हर कोई खुद को ऊपर दिखाने की कोशिश में जुटा हुआ है. तभी तो जमकर मिसाइलें और ड्रोन एक दूसरे पर दाग रहे हैं. इससे दोनों ही देशों का जमकर नुकसान हो रहा है. इस जंग की कीमत खाड़ी दोस्तों को भी चुकानी पड़ रही है. सिर्फ लोग ही नहीं मर रहे बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर को भी जमकर नुकसान पहुंच रहा है. इजरायली हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ  अली लारिजानी भी मारे जा चुके हैं. ईरान ने खुद ये बात कबूल की है. अब उसने शहादत का बदला लेने की कसम खाते हुए इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों की 61वीं लहर का ऐलान कर दिया है. यहां पढ़ें जंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें- ईरान ने सिक्योरिटी चीफ की मौत की बात कबूली, होर्मुज के पास मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला- टॉप 10 अपडेट

ये भी पढ़ें- NATO देशों की मदद की न तो कोई जरूरत है और न ही कोई इच्छा...जंग के दौर में साथ की आस में खफा ट्रंप का बयान

Iran-Israel and US War Live Updates...

Iran-israel War Live: इजरायल ने ईरानी मिसाइलों को हवा में किया इंटरसेप्ट

इजरायल, ईरान के हमलों का मुंबतोड़ जवाब मदे रहा है, इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम इलगातार एक्टिव है, इजरायली ने उनकी तरफ दागी गईं ईरान की मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया.

Iran-israel War Live: इजरायली सेना ने बेरूत पर किए दो हवाई हमले

 इजरायली सेना ने लेबनान के बेरूत पर दो हवाई हमले किए हैं, जिनमें ज़ुक़ाक अल-ब्लात और अल-बस्ता क्षेत्रों में तीन अपार्टमेंट इमारतों को निशाना बनाया गया है. 

Iran-israel War Live: बेरूत पर इजरायली हमलों में 6 लोगों की मौत, 24 घायल

बेरूत पर इजरायली हमलों में छह लोग मारे गए हैं और 24 लोग घायल हुए हैं. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायली वायु सेना की तरफ से देश की राजधानी पर किए दो हमलों में ये लोग मारे गए और घायल हुए हैं.

Iran-israel War Live: जंग में साथ न मिलने पर NATO देशों पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच साथ न देने को लेकर NATO देशों पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में अमेरिका को नाटो की मदद की जरूरत नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि नाटो देश बेवकूफी भरी गलती कर रहे हैं.

Iran-israel War Live: फ्रांस ने की ट्रंप की अपील दरकिनार, मैक्रों बोले-हम इस जंग का हिस्सा नहीं

हॉर्मुज पर जहाज भेजने वाली ट्रंप की अपील को फ्रांस ने भी दरकिनार कर दिया है.राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा है कि हम इस जंग का हिस्सा नहीं है.

Iran-israel War Live: ईरानी मिसाइल हमले में दो इजरायलियों की मौके पर मौत

ईरान ने इजरायल में मिसाइल अटैक किया है. तीसरी मंजिल पर हुए मिसाइल हमले में 2 की मौके पर ही मौत हो गई.

Iran-israel War Live: होर्मुज के पास ईरान के मिसाइल ठिकानों पर किया हमला-अमेरिका

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मौजूद ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका के हथियार भंडार के सबसे शक्तिशाली बमों में से कुछ से हमला किया है. 

Iran War Live: रियाद में आज अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच अरब और मुस्लिम देशों के विदेश मंत्री बुधवार को रियाद में एक बैठक करेंगे, जिसमें ईरान द्वारा क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों पर चर्चा की जाएगी. 

Iran War Live: ईरान ने की जंग के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए 'नई व्यवस्था' की मांग

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कहा: ईरान के पास स्थित इस जलमार्ग को हम अपने दुश्मनों को उपयोग करने की अनुमति नहीं देंगे. आसपास जंग चल रही है तो ये है स्वाभाविक है कि असुरक्षा की वजह से कई जहाज और देश इस रास्ते का उपयोग नहीं करना चाहेंगे. हमें होर्मुज जलडमरूमध्य और भविष्य में - युद्ध के बाद - जहाजों की आवाजाही के लिए नई व्यवस्था तैयार करने की जरूरत है, ताकि ईरान के हितों और क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट नियमों के तहत इस जलमार्ग से शांतिपूर्ण आवागमन स्थायी रूप से बनाए रखा जा सके.

Iran War Live: ईरान के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर इजरायली मिसाइल हमला, कोई नुकसान नहीं

इंटरनेशनल ऑटोमिक एनर्जी एजेंसी ने कहा है कि ईरान ने उसे सूचित किया है कि मंगलवार शाम को बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में एक मिसाइल गिरी. लेकिन इससे इससे पावर प्लांट को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कर्मचारियों को कोई चोट आई है.

Iran-israel War Live: ईरान ने इजरायल पर दागीं माद और खैबरशकान जैसी खतरनाक मिसाइलें

फ़ार्स न्यूज एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में, IRGC ने कहा कि इजरायल की बहुस्तरीय और अत्याधुनिक रक्षा प्रणाली के विफल होने की वजह से इन ठिकानों को निशाना बनाया गया. 'बदले' के हमले में उसने खोर्रमशहर 4, क़द्र, इमाद और खैबरशकान मिसाइलों का इस्तेमाल किया. ईरान का दावा है कि इन हमलों में दो इजरायलियों की मौत हो गई.

Iran-israel War Live: तेल अवीव और रमात गान पर हमले लारिजानी की हत्या का बदला-IRGC

लारिजानी की मौत के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले शुरू कर दिए हैं. आईआरजीसी का कहना है कि लारिजानी और उनके साथियों की हत्या के जवाब में उसके मिसाइलों ने इजरायल के मिडिल में स्थित 100 से अधिक सैन्य और सुरक्षा ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है.

Iran-israel War Live: ईरान ने खाई लारिजानी की शहादत का बदला लेने की कसम

इजरायली हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी भी मारे जा चुके हैं. ईरान ने खुद ये बात कबूल की है. वह इस नुकसान से बुरी तरह भड़का हुआ है और शहादत का बदला लेने की कसम खाई है.

Iran-israel War Live: भारत आ रहा कच्चे तेल का टैंकर 'जग लाडकी' मुंद्रा पोर्ट के पास पहुंचा

मुंद्रा पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ के रास्ते से भारत आ रहा कच्चे तेल का टैंकर 'जग लाडकी गल्फ ऑफ़ कच्छ पहुंच गया है और मुंद्रा पोर्ट को रिपोर्ट भी कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार डॉकिंग प्रोसेस किया जा रहा है और कुछ ही समय में मुंद्रा पोर्ट से 10 से 12 नॉटिकल माइल्स दूर डॉक कर दिया जाएगा. जिसके बाद ऑयल डिस्चार्ज का प्रोसेस शुरू होगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com