विज्ञापन

क्‍या होगा अगर आप 120 दिन तक ब‍िलकुल नेगेट‍िव नहीं सोचेंगे, स्‍टडी में चौंकाने वाले खुलासे

How to Stop Negative Thoughts: नकारात्मक विचार बार-बार दिमाग में आते रहते हैं, जिन्हें सयास हटाने या रोकने की कोशिश करनी पड़ती है. लेकिन धीरे-धीरे यह नया तरीका आसान लगने लगता है और निगेटिव थॉट्स आना बंद या बहुत कम हो जाते हैं.

क्‍या होगा अगर आप 120 दिन तक ब‍िलकुल नेगेट‍िव नहीं सोचेंगे, स्‍टडी में चौंकाने वाले खुलासे
How to Stop Negative Thoughtsण्‍

How to remove negativity from mind? किसी भी इंसान के सोचने का तरीका उसके व्यवहार, फैसलों और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है. कई बार न चाहते हुए भी नकारात्मक सोच कई लोगों की आदत बन जाती है. जैसे हर स्थिति में खराब नतीजा पहले सोच लेना या खुद को कम आंकना. लेकिन अगर कोई व्यक्ति 120 दिनों तक जानबूझकर इस पैटर्न को बदलने की कोशिश करे और पॉजिटिव या संतुलित सोच अपनाए, तो धीरे-धीरे उसके नजरिए और व्यवहार में बदलाव दिखने लगते हैं. यह बदलाव अचानक नहीं आते, लेकिन समय के साथ साफ नजर आने लगते हैं.

स्‍टडी के अनुसार शुरुआत में नेगेटिव थिंकिंग को छोड़ना या अवॉइड करना काफी कठिन लगता है, क्योंकि दिमाग एक तय पैटर्न का आदी होता है. नकारात्मक विचार बार-बार दिमाग में आते रहते हैं, जिन्हें सयास हटाने या रोकने की कोशिश करनी पड़ती है. लेकिन धीरे-धीरे यह नया तरीका आसान लगने लगता है और निगेटिव थॉट्स आना बंद या बहुत कम हो जाते हैं. इससे कई तरह के फायदे होते हैं.

नेगेटिव सोच छोड़ने से जीवन में क्या होता है बदलाव

मूड और मानसिक स्थिति में सुधार :  मायो क्‍ल‍िन‍िक की वेबसाइट पर भी इस बात का ज‍िक्र है कि नकारात्मक सोच कम होने से दिमाग पर लगातार चलने वाला दबाव घटता है. इससे तनाव और चिड़चिड़ापन कम हो सकता है. समय के साथ व्यक्ति ज्यादा शांत और संतुलित महसूस करने लगता है.

फोकस और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर : जब दिमाग नकारात्मक संभावनाओं में नहीं उलझता, तो सोच साफ होती है. इससे निर्णय लेने में आसानी होती है और फोकस बेहतर रहता है. व्यक्ति चीजों को ज्यादा स्पष्ट तरीके से देख पाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिश्तों पर सकारात्मक असर : सोच का असर बातचीत और व्यवहार में भी दिखता है. जब नजरिया संतुलित होता है, तो गलतफहमियां कम होती हैं और रिश्तों में सुधार आता है. बातचीत ज्यादा सहज और खुली हो जाती है.

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी : बार-बार खुद को कम आंकने की आदत कम होने लगती है. धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ता है और नई चीजें करने की हिम्मत आती है. व्यक्ति अपनी क्षमताओं को बेहतर तरीके से पहचानने लगता है.

प्रॉब्लम सॉल्विंग एटीट्यूड : नकारात्मक सोच छोड़ने का मतलब समस्याओं को नजरअंदाज करना नहीं है, बल्कि उन्हें संतुलित नजरिए से देखना है. इससे व्यक्ति हर स्थिति में घबराने की बजाय समाधान पर ध्यान देने लगता है.

लगातार 120 दिनों तक नकारात्मक सोच को कम करने की कोशिश असरदार बदलाव ला सकती है. इससे नेगेटिव थिंकिंग की प्रवृत्ति की कम हो जाती है, व्यवहार और फैसलों पर सकारात्मक असर पड़ता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com