विज्ञापन

बर्गर छोड़िए, घर पर बनाइए ‘स्टीम्ड सूजी बर्गर’(Steamed Sooji Burger) , हेल्दी भी और स्वाद में भी जबरदस्त

Steamed Sooji Burger Recipe: आजकल लोग बर्गर जैसे जंक फूड की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कैसा हो अगर आप घर पर ही उसका हेल्दी देसी वर्जन बना सकें. जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘स्टीम्ड सूजी बर्गर’ की, जो स्वाद में बर्गर जैसा ही मजेदार लगता है लेकिन सेहत के लिए कहीं ज्यादा बेहतर है.

बर्गर छोड़िए, घर पर बनाइए ‘स्टीम्ड सूजी बर्गर’(Steamed Sooji Burger) , हेल्दी भी और स्वाद में भी जबरदस्त
Steamed Sooji Burger Recipe
AI

Steamed Sooji Burger Recipe: आजकल लोग बर्गर जैसे जंक फूड की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कैसा हो अगर आप घर पर ही उसका हेल्दी देसी वर्जन बना सकें. जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘स्टीम्ड सूजी बर्गर' की, जो स्वाद में बर्गर जैसा ही मजेदार लगता है लेकिन सेहत के लिए कहीं ज्यादा बेहतर है. कम तेल में बनने वाला यह नाश्ता हल्का भी है और पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है. एक बार ट्राई करेंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा.

यह एक देसी फ्यूजन नाश्ता है, जिसमें सूजी से बनी परत के अंदर आलू की मसालेदार स्टफिंग भरी जाती है. इसे फ्राई करने के बजाय स्टीम किया जाता है, जिससे यह हेल्दी बनता है. चाहें तो ऊपर से हल्का तड़का देकर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं.

स्टीम्ड सूजी बर्गर बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Steamed Suji Burger)

  • सूजी- 1 कप
  • पानी -1.5 कप
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • तेल- 2 चम्मच

स्टफिंग के लिए,

  • उबले आलू- 3 से 4
  • सरसों- 1 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • करी पत्ता- 6 से 8
  • मूंगफली- 2 चम्मच
  • भुना चना- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वाद अनुसार
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • धनिया पत्ता- थोड़ा सा

यह भी पढ़ें- जैकी श्रॉफ से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन बॉलीवुड सितारों को पसंद है ‘थेचा', जानें क्या है ये खास देसी स्वाद और इसकी रेसिपी

स्टीम्ड सूजी बर्गर बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले एक पैन में पानी लें और उसमें नमक डालें. पानी हल्का गर्म होते ही सूजी डाल दें और लगातार चलाते रहें. थोड़ी ही देर में सूजी सारा पानी सोख लेगी. अब इसे ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.
  2. अब स्टफिंग तैयार करें. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें सरसों डालें. इसके बाद सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, मूंगफली और भुना चना डालकर भून लें. फिर इसमें उबले आलू डालकर नमक और लाल मिर्च डालें और अच्छे से मैश कर लें. अंत में धनिया पत्ता डाल दें.
  3. अब सूजी के मिश्रण में थोड़ा तेल डालकर इसे अच्छी तरह गूंध लें. इसके छोटे-छोटे हिस्से बनाकर कटोरी जैसा आकार दें और उसमें स्टफिंग भर दें.
  4. अब इन्हें स्टीमर में रखकर 15 मिनट तक स्टीम करें. चाहें तो बाद में हल्का सा तेल लगाकर दोनों तरफ से सेक भी सकते हैं.

यह ‘स्टीम्ड सूजी बर्गर' न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी है. कम तेल में बनने के कारण यह वजन और सेहत दोनों का ध्यान रखता है. अगर आप जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.

Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Breakfast And Lunchbox Ideas, Steamed Sooji Berger Recipe, Steamed Suji Berger Recipe, Healthy Diet Ideas Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com