विज्ञापन

सयानी, शताब्दी, युसूफ... NDTV के पास TMC के 19 बागी सांसदों की चिट्ठी, देखें किस-किस ने किए सिग्नेचर

NDTV के पास TMC के बागी सांसदों की चिट्ठी का हस्ताक्षर वाला हिस्सा है. इसमें टीएमसी के उन सभी बागी सांसदों का सिग्नेचर साफ नजर आ रहा है. लोकसभा स्पीकर को 18 मई को दिए इस लेटर में बागी सांसदों ने विपक्ष से अलग बैठाने की व्यवस्था और अलग गुट बनाने की मांग की है.

सयानी, शताब्दी, युसूफ... NDTV के पास TMC के 19 बागी सांसदों की चिट्ठी, देखें किस-किस ने किए सिग्नेचर
TMC के बागी सांसदों की चिट्ठी में पार्टी की चीफ व्हिप काकोली घोष का नाम सबसे ऊपर है.
नई दिल्ली:

TMC Rebel MPs Letter: बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची भगदड़ लगातार तेज होती जा रही है. कोलकाता में 58 विधायक के अलावा दिल्ली में पार्टी के दो तिहाई सांसदों ने अलग गुट बनाने की तैयारी कर ली है. TMC की चीफ व्हिप काकोली घोष दस्तीदार ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग गुट बनाने की मांग की थी. TMC से अलग गुट बनाने की इस मांग में पार्टी के 20 सांसदों का समर्थन हासिल होने की बात कही जा रही है. NDTV के पास उन सांसदों की हस्ताक्षर वाली चिट्ठी है. काकोली घोष दस्तीदार की अगुआई में बगावत की आवाज बुलंद करने वाले सांसदों में सयानी घोष, यूसूफ पठान के नाम भी शामिल है. 

TMC के बागी सांसदों के लेटर में 17 नाम शामिल है. इसमें पहले नंबर पर काकोली घोष दस्तीदार का नाम है. दूसरे नंबर पर शताब्दी राय, तीसरे नंबर पर बापी हलधर तो चौथे नंबर पर डॉ. शर्मिला सरकार का सिग्नेचर है. इस लिस्ट की खास बात यह है कि 13 नंबर पर एक स्थान खाली रखा गया है. दो सांसदों ने बाद में स्पीकर को पत्र लिखा है. 

TMC के बागी सांसदों के हस्ताक्षर  

टीएमसी के बागी सांसदों का लेटर, इसमें 8 सासंदों के हस्ताक्षर है.

टीएमसी के बागी सांसदों का लेटर, इसमें 8 सासंदों के हस्ताक्षर है.
Photo Credit: NDTV

TMC Rebel MPs Letter

टीएमसी के बागी सांसदों के लेटर पर उनके हस्ताक्षर.
Photo Credit: NDTV

टीएमसी के बागी सांसदों के लेटर पर उनके हस्ताक्षर.

टीएमसी के बागी सांसदों के लेटर पर उनके हस्ताक्षर.
Photo Credit: NDTV

काकोली घोष ने 18 मई को स्पीकर को लिखा था पत्र

यह पत्र 18 मई को स्पीकर को लिखा गया. इस पर बीस टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर हैं. तब काकोली घोष टीएमसी की चीफ व्हिप थीं. 20 मई को टीएमसी ने स्पीकर को पत्र लिख कर कहा कि काकोली की जगह कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाया जा रहा है. यह महत्वपूर्ण और ध्यान देने वाली बात है कि बीस सांसदों का पत्र काकोली ने 18 मई को ही दे दिया था.

विपक्ष से अलग बैठने की व्यवस्था, एनडीए को करेंगे समर्थन

यानी खुद को चीफ व्हिप पद से हटाने के टीएमसी के पत्र से पहले ही काकोली घोष ने 20 सांसदों का लेटर स्पीकर को दे दिया था. पत्र में यह भी लिखा है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी संख्या 28 में से 20 यानी दो तिहाई है. ऐसे में उन्हें अलग गुट मानते हुए विपक्षी जगह से अलग बैठने की व्यवस्था की जाए. यह भी लिखा है कि वे एनडीए को समर्थन देंगे.

यह भी पढ़ें - TMC के लिए भी 'हम ही असली पार्टी' वाला फॉर्मूला...LJP-NCP-शिवसेना की तर्ज पर छिनेगी ममता से तृणमूल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC Rebel MP, TMC Rebel MP List, TMC Rebel MP Sayani Ghosh, TMC Rebellion, TMC Rebel MPs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com