विज्ञापन

नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.

नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन
@PTI

भारतीय खेल के गलियारों से हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है. देश के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा (Jaspal Rana) का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बताया जा रहा है जर्मनी के म्युनिख शहर में आयोजित किए गए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से जब वह भारतीय दल के साथ लौट रहे थे. उसी दौरान फ्लाइट में उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद शुक्रवार यानी कि आज (12 जून 2026) उन्हें आनन-फानन में दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां लंबी चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली. 

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के एक सूत्र ने का कहना है, 'जसपाल को विमान में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और दिल्ली पहुंचने के बाद वह सीधे अस्पताल गए जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया.'

एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार करियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का करियर उपलब्धियों से भरा रहा. उनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते थे. 

वह पिछले साल फरवरी माह से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच थे. उसके प्रशिक्षित किए गए खिलाड़ियों में केवल भाकर का ही नाम शामिल नहीं है. उन्होंने सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव सहित कई अन्य शीर्ष निशानेबाजों के भी करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है. (भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: गोल से ज्यादा रेड कार्ड, रोनाल्डो से ज्यादा गोल करने वाले क्विनोनेस का 9वें मिनट में ही धमाका
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com