विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2025

आप भी करते हैं इस फल का सेवन, तो जान लें हैरान करने वाले फायदे और नुकसान

Starfruit Benefits And Side Effects: स्टार फ्रूट को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.

आप भी करते हैं इस फल का सेवन, तो जान लें हैरान करने वाले फायदे और नुकसान
Starfruit Benefits And Side Effects: कमरख खाने के फायदे और नुकसान

Starfruit Benefits And Side Effects: स्टार फ्रूट का वैज्ञानिक नाम एवररहो कारंबोला है. इसे कमरख के नाम से भी जाना जाता है. फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑसीडेंट, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को घटाने में मददगार है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस फल के फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन और किन्हें रखनी चाहिए इससे दूरी.

 स्टार फ्रूट खाने के फायदे और नुकसान- (Starfruit Khane Ke Fayde Nuksan)

1. डायबिटीज-

डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप इसे डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो स्टार फ्रूट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट कॉफी में मिलाकर पी लें ये देसी चीज, फिर जो होगा उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप 

Latest and Breaking News on NDTV

2. पाचन-

स्टार फ्रूट में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. पाचन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं.

3. कब्ज-

कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप भूलकर भी स्टार फ्रूट का सेवन न करें. क्योंकि इसे खाने से ये समस्या और बढ़ सकती है.  

4. जलन-

स्टार फ्रूट का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट और छाती में जलन हो सकती है. अगर आपको इस तरह की कोई भी समस्या नजर आ रही है तो इसे खाने से बचें.

5. दवाएं-

अगर आप किसी भी तरह की कोई दवा ले रहे हैं तो आप भूलकर भी स्टार फ्रूट का सेवन न करें. 

इनहेलेंट ड्रग्स के प्रकार क्या-क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Starfruit, Kamrakh Benefits, Sitara Phal Khane Ke Fayde, Starfruit Benefits, Star Fruit Benefits, Star Fruit Side Effects, Kamrakh Khane Ke Fayde, Star Fruit Ke Nuksan, Who Should Eat Star Fruit, Is Star Fruit Good Or Health, Star Fruit Recipe, Star Fruit Benefits Hindi, Lifestyle, Averrhoa Carambola, What Happens If You Eat Star Fruits, Who Should Eat And Avoid Starfruits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com