रविवार को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर में जश्न का माहौल था. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे वायु कपूर आहूजा एक साल के हो गए हैं. उनका बर्थडे सेलीब्रेशन कपल ने दिल्ली वाले अपने घर पर किया. इस फंक्शन की शुरूआत पूजा समारोह से हुई. वहीं मेहमानों की लिस्ट में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल थे जिसमें सोनम और आनंद के माता-पिता थे. बता दें कि पार्टी के मेनू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इन फंक्शन के फूड मेन्यु पर देश के अलग-अलग हिस्सों के स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों शामिल किए गए थे.
अब जब आप दिल्ली में हों और वहां की चटपटी चाट ना खाएं ऐसा भला कैसे हो सकता है? इस बात का ख्याल सोनम और आनंद ने भी रखा उन्होंने मेनू में "पापड़ी चाट" को भी शामिल किया. इसके अलावा तंदूरी पनीर, सिंधी करी चावल और छोले भटूरे भी शामिल थे. इसके अलावा साउथ इंडियन फूड सांभर और डोसा भी मेहमानों को परोसा गया जिसमें रागी डोसा, बाजरा डोसा और चावल का डोसा शामिल था. खाने के मेनू के अलावा फूड टेबल की सुंदर डेकोरेशन ने भी सबका ध्यान खींचा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मसाबा गुप्ता ने दिल्ली आकर खाया यहां से अपनी फेवरेट मिठाई, आप भी जानिए क्या हैं इसमें खास
यहां देखें तस्वीरें


बता दें कि ये पहली बार नही है जब उनके किसी सेलीब्रेशन में उनके खाने ने सभी का ध्यान खींचा है. इसके पहले भी वायु के होम कमिंग और हाफ बर्थडे सेलीब्रेशन पर भी फूड टेबल और केक्स पर से लोगों की नजरें हठ नहीं रही थीं. डेकोरेशन के साथ फूड आइटम्स पर भी सोनम और आनंद ने पूरा ध्यान दिया था जो इस पार्टी को और भी खास बना रहा था. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं