विज्ञापन

4000 करोड़ की फिल्म में काम करने वाले इस सुपरस्टार की डेब्यू फिल्म रही सुपरफ्लॉप, नहीं निकाल पाई बजट, महान राइटर की किताब पर थी बेस्ड

साल 2007 में एक फिल्म रिलीज हुई थी. जिसे एक नामचीन डायरेक्टर ने बनाया और कपूर खानदानों के दो सितारे इस फिल्म सेे लॉन्च हुए. फिल्म विश्व साहित्य के मशहूर लेखक की किताब पर आधारित थी. जानते हैं फिल्म और किताब का नाम?

4000 करोड़ की फिल्म में काम करने वाले इस सुपरस्टार की डेब्यू फिल्म रही सुपरफ्लॉप, नहीं निकाल पाई बजट, महान राइटर की किताब पर थी बेस्ड
विश्व साहित्य की मशहूर किताब पर आधारित फिल्म, 2007 में हुई रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनीं जो किसी कहानी या उपन्यास पर आधारित हैं. इनमें से कई फिल्में हिट रही तो कुछ फ्लॉप. आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे बॉलीवुड के एक नामचीन डायरेक्टर ने बनाया. इस फिल्म ने बॉलीवुड को दो बड़े सितारे दिए. फिल्म में खुद सुपरस्टार सलमान खान भी थे. लेकिन फिर भी ये फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई. हालांकि फिल्म के गाने सुपरहिट हुए और आज भी गुनगुनाए जाते हैं. लेकिन जिस किताब पर ये फिल्म आधारित थी वो विश्व साहित्य में लाजवाब मानी जाती है. आइए जानते हैं किस किताब पर आधारित थी फिल्म और क्या है इसका नाम?

कौन सी है वो फिल्म?

हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' की. ये फिल्म 19 साल पहले यानी 2007 में रिलीज हुई थी. ये रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन दोनों ही स्टारकिड्स को नोटिस किया गया और आगे जाकर दोनों ने कई हिट फिल्में दीं. फिल्म का म्यूजिक मॉन्टी शर्मा ने दिया था और बोल समीर ने लिखे थे. फिल्म के लगभग सभी गाने हिट रहे थे.

इस किताब पर आधारित है फिल्म

फिल्म 'सांवरिया' की कहानी मशहूर रूसी लेखक फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की की 1848 की शॉर्ट स्टोरी 'व्हाइट नाइट्स'  पर आधारित है. 'सांवरिया' एकतरफा प्यार की कहानी है और यह कहानी गायक रणबीर राज (रणबीर कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चार रातों के दौरान सकीना (सोनम कपूर) नाम की एक कालीन बुनकर से मिलता है और उसे प्यार करने लगता है. हालांकि, सकीना अपने प्रेमी ईमान (सलमान खान) के लौटने का इंतजार कर रही होती है, और राज उसे समझाने की कोशिश करता है कि ईमान वापस नहीं आएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है.

यह भी पढ़ें- 37 साल पुराना सलमान खान-भाग्यश्री का गाना है स्वीडिश सॉन्ग की कॉपी, एसपी ने दी थी आवाज, कानों में आज भी घोलता है मिश्री

फिल्म रही फ्लॉप

सांवरिया को संजय लीला भंसाली ने काफी जज्बे के साथ बनाया था और उन्हें फिल्म से बहुत उम्मीदें भी थी, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही और अपने बजट जितना भी नहीं कमा पाई. इस फिल्म को 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था, जबकि ये दुनिया भर में महज 39.22 करोड़ रुपए की कमाई ही कर पाई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Movie Sawariya, Sanjay Leela Bhansali, Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Debut Film, Sonam Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com