विज्ञापन

हर जन्म में तुम ही मिलो...' आनंद आहूजा के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने लिखा इमोशनल नोट, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खास और रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए पति के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है.

हर जन्म में तुम ही मिलो...' आनंद आहूजा के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने लिखा इमोशनल नोट, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
Sonam Kapoor Wish Anand Ahuja Birthday
instagram

Sonam Kapoor Wish Anand Ahuja Birthda: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार लुटाया है. सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास और दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ आनंद के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं, बल्कि कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं.

सोनम ने पति के लिए लिखा रोमांटिक नोट

सोनम ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, मेरी सबसे सुरक्षित जगह, मेरे सबसे बड़े सपोर्टर, मेरे पसंदीदा ट्रैवल पार्टनर, मेरे साउंडिंग बोर्ड और मेरे रियलिटी चेक होने के लिए शुक्रिया ❤️ मेरे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हर ज़िंदगी में मैं सिर्फ तुम्हें ही चुनूंगी.

सोनम कपूर का पोस्ट

सुनिता  कपूर ने भी दामाद पर लुटाया प्यार

बेटी सोनम ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के एवरग्रीन'एक्टर अनिल कपूर  की पत्नी ने भी अपने दामाद आनंद आहूजा को जन्मदिन की खास बधाई दी है. सुनिता कपूर ने  बेटी सोनम की पोस्ट पर  ही दामाद आनंद को बधाई देते हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया है. सास सुनीता कपूर के अलावा आनंद को स्वरा भास्कर ने जन्मदिन की विशिज दी है.

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने बताया दूसरे बेटे का यूनिक नाम, भगवान शिव और विष्णु से खास कनेक्शन

शादी के 8 साल और मजबूत बॉन्डिंग

 सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई थी. इसके बाद अगस्त 2022 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनके बेटे वायु का जन्म हुआ. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor Mehendi: करण ठक्कर ने 'मेहंदी लगा के रखना' पर किया डांस, दुल्हन को दिया सरप्राइज, भाई अर्जुन कपूर भी आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Anand Ahuja Instagram, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com