विज्ञापन

बनारस के रंग में रंगा 13 साल पुराना ये गाना, धनुष-सोनम की मासूम मोहब्बत, श्रेया घोषाल की आवाज का सालों बाद भी नहीं उतरा खुमार

13 साल पहले आई फिल्म रांझना में एक ऐसा गाना आया, जिसने बनारस की खूबसूरती को बखूबी दिखाकर सबका ध्यान खींचा. श्रेया घोषाल की आवाज और धनुष-सोनम की मासूमियत ने गाने को सुपरहिट बना दिया.

बनारस के रंग में रंगा 13 साल पुराना ये गाना, धनुष-सोनम की मासूम मोहब्बत, श्रेया घोषाल की आवाज का सालों बाद भी नहीं उतरा खुमार
श्रेया घोषाल की आवाज, ए.आर. रहमान के संगीत ने गाने को बनाया सदाबहार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में और गाने आते हैं जो सालों बाद भी अपनी छाप छोड़ जाते हैं. फिल्म की कहानी और गानों का अंदाज सालों बाद भी लोगों की यादो में ताजा रहता है. आज हम एक ऐसी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म के गाने की बात करेंगे जो साल 2013 में आई थी और फिल्म के साथ ही इसके गानों ने भी धमाल मचा दिया था. इस फिल्म का गाना 'बनारसिया' को आज भी सुनो तो आंखों के सामने बनारस की झलक दिखाई देती है. पतली-संकरी गलियां, गंगा घाट गाने में बनारस झलकता है. 

फिल्म 'रांझणा' का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया, इसकी कहानी और गाने आज भी लोगों के बीच खास जगह बनाए हुए हैं. फिल्म रांझणा के गाने 'बनारसिया' में धनुष और सोनम कपूर की जोड़ी नजर आती है, जिसमें उनका मासूम प्यार दिखाई देता है.  जबकि इसे अपनी सुरीली आवाज दी है श्रेया घोषाल ने. संगीत ए.आर. रहमान का है और गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. 

ये भी पढ़ें: 4 सिंगर्स की आवाज, 13 कलाकारों का साथ, 15 अगस्त पर आज भी बजता है 33 साल पुराना ये आइकॉनिक गाना

गाने में दिखा बनारस का अपना अंदाज

'बनारसिया' गाने की सबसे खास बात ये है कि इसमें सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं दिखाई गई है, बल्कि इसमें बनारस की खूबसूरती, घाट, वहां की विरासत भी दिखती है. गंगा के घाट, गलियां और शहर का देसी अंदाज गाने को एक अलग पहचान देते हैं. फिल्म में धनुष कुंदन का रोल प्ले करते हैं, वहीं सोनम कपूर जोया के रोल में हैं. इस गाने में दोनों की नोकझोंक, प्यार, मासूमियत और दोस्ती देखने को मिलती है. जब आपको पहला प्यार होता है तब वाली फिलिंग इस गाने में दिखाई गई है. 'बनारसिया' शब्द के साथ गाने में शहर की बोली, मस्ती और वहां के जीवन की झलक मिलती है.

श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाई मिठास

गाने को एक और चीज को खास बनाती है वो है श्रेया घोषाल की आवाज है. गाने में उनकी आवाज का जादू इसको और खूबसूरत बना देता है. वहीं ए.आर. रहमान के संगीत ने इसको एक ऐसा रूप दिया जिसने इसको बाकी रोमांटिक गानों से अलग बना दिया. इस गाने को रिलीज हुए अब 13 साल हो गए हैं, लेकिन इसको आज भी सुनने के बाद आंखें बंद करने पर बनारस की गलियां और घाट याद आ जाते हैं. धनुष और सोनम की जोड़ी, बनारस की खूबसूरत लोकेशन और ए.आर. रहमान का संगीत मिलकर इसे यादगार बना देते हैं.

इस गाने में धनुष के साथ स्वरा भास्कर और मुरारी नजर आते हैं. इस गाने में अपने प्यार को पाने और उसको खुश रखने के लिए कोई क्या कर सकता है, ये सब देखने को मिलता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Raanjhanaa, Sonam Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com