विज्ञापन

Soft Roti Tips And Tricks: ठंडी होते ही सख्त हो जाती हैं रोटियां? आटा गूंथते समय मिलाएं ये चीजें, लंबे समय तक रहेंगी नरम

Soft Roti Tips: रोटी ठंडी होते ही हो जाती हैं सख्त, क्या आपके साथ भी यहां होता है, तो परेशान न हो आप इन टिप्स को अपनाकर लंबे समय तक रोटियों को नरम रख सकते हैं.

Soft Roti Tips And Tricks: ठंडी होते ही सख्त हो जाती हैं रोटियां? आटा गूंथते समय मिलाएं ये चीजें, लंबे समय तक रहेंगी नरम
Soft Roti Tips: रोटियों को लंबे समय तक कैसे नरम रखें.

Soft Roti Tips And Tricks: रोटी हमारे मील का अहम हिस्सा है. हर भारतीय लंच से लेकर डिनर तक में रोटी खाना पसंद करता है. लेकिन सॉफ्ट और गोल रोटी बनाना भी एक कला है. अक्सर गृहिणी द्वारा किए काम को कुछ लोग ज्यादा महत्व नहीं देते हैं, लेकिन वो जो कर सकती हैं, शायद वहीं काम एक पुरुष के लिए उतना आसान न हो. आज के समय में किचन से लेकर ऑफिस तक, एक महिला बखूबी अपने काम को करती है. लेकिन अक्सर कई लोगों को आपने ये कहते हुए सुना होगा कि, रोटियां ठंडी होते ही सख्त हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी यही होता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं, जिससे रोटियों को लंबे समय तक नरम रखने में मदद मिल सकती है.

रोटियों को कैसे रखें नरम- How To Make Soft Roti:

1. आटा कैसे गूंथे-

रोटियों को लंबे समय तक नरम रखने के लिए सबसे पहला और जरूरी पॉइंट है आटा गूंथना. अगर आप आटा को सही तरीके से नहीं गूथेंगे, तो रोटियां टाइट हो जाएंगी. अगर आप चाहते हैं, कि आपकी रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट रहे, तो आटे को गुनगुने पानी से गूंथे. इसमें आप दूध भी मिला सकते हैं. 

2. आटे को रेस्ट दें- 

आटे को गूंथने के तुरंत बाद रोटी बनाने से बचें. रोटी को नरम रखने के लिए आटे को कुछ देर के लिए रेस्ट दें. इसे गीले कपड़े या ढक्कन से ढक दें. फिर 10 मिनट बाद रोटी बनाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. घी या तेल- 

रोटियों को सख्त होने से बचाने के लिए आटे को गूंथते समय इसमें एक चम्मच घी या तेल मिलाने से भी रोटियां मुलायम रहती है. यह ग्लूटेन को चिकना बनाता है और नमी को अंदर बनाए रखता है, जिससे रोटियां घंटों तक नरम बनी रहती हैं.

4. सही आंच- 

रोटी को सही तापमान पर पकाना भी बहुत जरूरी है. क्योंकि गलत तापमान पर रोटियां सेंकने से जल सकती हैं या सख्त हो सकती है. इसलिए तवा ज्यादा गर्म और कम गर्म दोनों नहीं होना चाहिए.

5. स्टोर- 

सबसे जरूरी पार्ट है रोटियों को स्टोर करना. क्योंकि गलत तरीके से अगर आपने रोटियों को स्टोर किया है, तो रोटी सख्त हो जाएंगी. इसके लिए आप एयरटाइट कंटेनर या लंचबॉक्स में रखने से पहले साफ सूती या मलमल के कपड़े में लपेट सकते हैं. आप फाइल पेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  आम का अचार जाएंगे भूल, अगर एक बार खा लिया हरे लहसुन का अचार, नोट करें रेसिपी

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soft Roti Tips, Soft Roti Kaise Banaye, How To Make Soft Roti, Soft Chapati Tips, Roti Making Tips, Soft Phulka Roti, Roti Tips And Tricks, Chapati Soft Tips, Indian Roti Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com