विज्ञापन

PICS: नानी से लेकर चिरंजीवी तक…विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, देखें कौन-कौन पहुंचा

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज हैदराबाद में अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं. यह भव्य समारोह शहर के मशहूर होटल ताज कृष्णा में आयोजित किया गया है, जहां शाम से ही सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया.

PICS: नानी से लेकर चिरंजीवी तक…विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, देखें कौन-कौन पहुंचा
'VIROSH' की शादी में लगा साउथ स्टार्स का मेला

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज हैदराबाद में अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं. यह भव्य समारोह शहर के मशहूर होटल ताज कृष्णा में आयोजित किया गया है, जहां शाम से ही सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया. कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC Mementos में ट्विन वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी. सुबह विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से और शाम को रश्मिका के परिवार की कूर्ग (कोडावा) परंपरा के मुताबिक.

रिसेप्शन में देश के बड़े राजनीतिक चेहरों को भी आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास न्योता भेजा गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आमंत्रित मेहमानों की सूची में शामिल हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता रेड्डी को भी निमंत्रण दिया गया है.

अब बात करते हैं फिल्मी सितारों की, जिन्होंने इस शाम को और खास बना दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

नीना गुप्ता अपने पति विवेक मेहरा के साथ समारोह में पहुंचीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रश्मिका की फिल्म ‘Aadavallu Meeku Johaarlu' की को-स्टार राधिका सरतकुमार अपने पति आर. सरतकुमार के साथ नजर आईं.

Latest and Breaking News on NDTV

वेटरन स्टार नागार्जुन अपनी पत्नी अमला अक्किनेनी और बेटे नागा चैतन्य के साथ पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

महेश बाबू खुद समारोह में शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा ने शिरकत की.

Latest and Breaking News on NDTV

दग्गुबती वेंकटेश ने पैपराजी के सामने पोज दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

नानी भी वेन्यू पर नजर आए, हालांकि उन्होंने कैमरों के सामने पोज नहीं दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

मेगास्टार चिरंजीवी ने ग्रैंड एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

रश्मिका के ‘गर्लफ्रेंड' को-स्टार धीक्षित शेट्टी  शेट्टी भी मेहमानों में शामिल रहे.

इस तरह विजय और रश्मिका का रिसेप्शन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी में एक यादगार शाम बन गया है.

यह भी पढ़ें: लाल साड़ी में सजीं रश्मिका, साउथ इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखे विजय देवरकोंडा, शुरू हुआ 'VIROSH' का रिसेप्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com