विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2022

Shardiya Navratri 2022: साबूदाना खिचड़ी से हटकर इस नवरात्रि व्रत में ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर साबूदाने की चाट

Shardiya Navratri 2022 Vrat: हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही पवित्र माना जाता है. साल भर में दो नवरात्रि पड़ती हैं जिन्हें धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल नवरात्रि (Navratri 2022) के उपवास 26 सितम्बर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक रहेंगे.

Shardiya Navratri 2022: साबूदाना खिचड़ी से हटकर इस नवरात्रि व्रत में ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर साबूदाने की चाट
Shardiya Navratri 2022: 9 दिनों तक चलने वाले इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है.
  • साबूदाना चाट एक टेस्टी रेसिपी है.
  • साबूदाना चाट को आसानी से बना सकते हैं.
  • साबूदाना चाट में सेंधा नमक डालकर व्रत में खा सकते हैं.

Shardiya Navratri 2022 Vrat Recipe: हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही पवित्र माना जाता है. साल भर में दो नवरात्रि पड़ती हैं जिन्हें धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल नवरात्रि (Navratri 2022) के उपवास 26 सितम्बर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक रहेंगे. 9 दिनों तक चलने वाले इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए बड़े श्रद्धा भाव से पूजा और व्रत रखते हैं. कुछ लोग नौ दिन फलाहार व्रत करते हैं, तो कुछ लोग एक समय सेंधा नमक का सेवन करते हैं. इन नौ दिनों में घर में लहसुन प्याज आदि का सेवन नहीं किया जाता है. अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो आप साबूदाना की चाट को ट्राई कर सकते हैं. 

व्रत फ्रेंडली साबूदाने की चटपटी चाट- Vrat Friendly Sabudana Chaat:

अगर आप नवरात्रि व्रत में एक समय सेंधा नमक का सेवन करते हैं तो आप साबूदाने की चाट बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आपको बस साबूदाना, आलू, हरी मिर्च, टमाटर, घी, सेंधा नमक, दही खीरा आदि की आवश्यकता होती है. 

Ghatasthapana 2022: कब है घटस्थापना? यहां जानें शुभ मुहूर्त, तिथि, विधि और भोग

st0alj9g
  • साबूदाना चाट बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गरम करके साबूदाना डाल दें.
  • साबूदाने को तब तक पकाते रहें जब तक यह क्रिस्पी ना हो जाए.
  • साबूदाने निकालकर कढ़ाई में दोबारा घी गरम करके उबले कटे आलू को फ्राई करें. 
  • इसके बाद इसमें भूना हुआ साबूदाना भी डाल दें.
  • अब इसमें नमक और हरी मिर्च को डाल कर मिक्स करें.
  • साबूदाना पकने के बाद गैस बंद कर दें.
  • एक प्लेट में निकालकर इसके ऊपर दही, कटा हुआ खीरा और टमाटर डालकर सर्व करें. 

Gram For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है ये दाल, जानें अन्य फायदे

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

लेखक के बारे में
img
Aradhana Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shardiya Navratri 2022, Shardiya Navratri 2022 Date, Shardiya Navratri 2022 End Date, Shardiya Navratri 2022 Ghatsthapna Vidhi, Shardiya Navratri 2022 Vrat, Shardiya Navratri 2022 Vrat Recipe, Sabudana Chaat, Sabudana Chaat For Navratri Vrat, Sabudana Chaat For Vrat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com