विज्ञापन

ठंड में आटा गूंथने में आता है आलस? बिना हाथ लगाए और बिना मशीन के ऐसे गूंथे आटा, रोटियां बनेगी एकदम सॉफ्ट

क्या आपको भी आटा गूंथना सबसे बोरिंग काम लगता है, तो इस ट्रिक से बिना हाथ लगाएं मिनटों में गूंथे सॉफ्ट आटा.

ठंड में आटा गूंथने में आता है आलस? बिना हाथ लगाए और बिना मशीन के ऐसे गूंथे आटा, रोटियां बनेगी एकदम सॉफ्ट
बिना हाथ लगाए आटा गूंथने का देसी तरीका.
NDTV

रोटी हमारे मील का अहम हिस्सा है. भारतीय थाली रोटी के बिना अधूरी है. रोटी बनाने के लिए आटा गूंथना पड़ता है. सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि, पराठा, पूड़ी हर किसी के लिए आटा लगाना पड़ता है. दरअसल ये एक ऐसा काम है जिसे करने में सबसे ज्यादा आलस आता है खासकर सर्दियों के मौसम में. क्योंकि सुबह से ठंड में हाथ गंदा करना कई लोगों को पसंद नहीं आता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जिसे आटा गूंथना बोंरिग लगता है. तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिंक लेकर आए हैं, जिससे आप मिनटों में आटा को गूंथ सकते हैं. 

बिना हाथ लगाएं और बिना मेहनत के आटा गूंथने की इस ट्रिक को यूट्यूब चैनल (@MasalaKitchenbyPoonam) पूनम देवनानी पर शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं क्या है आटा गूंथने का तरीका.

यहां देखें वीडियो- 

बिना हाथ लगाए आटा गूंथने का क्या है तरीका-

1. विस्कर- (Whisk)

​अगर आप अपने हाथों को गंदा किए बिना कम मेहनत में आटा गूंथना चाहते हैं, तो ये परफेक्ट तरीका है. ​सबसे पहले एक बर्तन में अपनी जरूरत के हिसाब से गेहूं का आटा लें. इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल या घी मिला लें, ताकि रोटियां अंदर से नरम और मुलायम बनें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नॉर्मल पानी डालना शुरू करें. एक साथ सारा पानी बिल्कुल न डालें, वरना आटा गीला हो सकता है. हाथ से गूंथने के बजाय एक किचन विस्कर लें और उसे आटे में तेजी से घुमाना शुरू करें. विस्कर की तारों की वजह से आटा और पानी बहुत जल्दी और बिना गांठों के एक-दूसरे में मिलने लगते हैं. जब आटा एक जगह इकट्ठा होने लगे, तो हाथों पर हल्का सा तेल लगाकर इसे समेट लें. अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा अच्छे से फूल जाए.

आटा गूंथने का देसी तरीका-

अगर आपके पास विस्कर नहीं है, तो आप एक गहरी परात या बड़ा कटोरा लें. इसमें आटा और थोड़ा सा पानी एक साथ डाल दें. पानी की मात्रा का ध्यान रखें. अब एक बड़े चम्मच या किसी फ्लैट बर्तन या बेलनी की मदद से आटे को गोल-गोल घुमाते हुए फेंटें. इस तरह लगातार कुछ मिनट चलाने से आटे में अपने आप लोच आने लगती है. जब यह अच्छे से मिल जाए, तो ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाकर इसे सेट होने के लिए छोड़ दें.

ये भी पढ़ें- आलू मटर की तरी वाली सब्जी कैसे बनाएं? जानें हलवाई जैसी स्वादिष्ट सब्जी बनाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aata Kaise Guthe, Tips To Knead Dough Easily Without Using Hand And Machine, Knead Dough Faster For Roti, Kneading Dough, Kneading Dough Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com