विज्ञापन

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? 

नियमित रूप से सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को चबाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यहां हम इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे.

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से क्या होता है? 
Neem Leaves Benefits : सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने के फायदे

बचपन में जब भी मैं पार्क जाती थी, तो वहां कुछ बुजुर्गों को नीम की कुछ कोमल पत्तियों को खाते देखती है. ऐसे में अक्सर मेरे मन में सवाल उठता था कि आखिर ये कैसे इतनी कड़वी पत्तियां खा लेते हैं? क्या इससे उन्हें कुछ फायदा होता है? अगर आपके मन में भी कभी इस तरह के सवाल उठे हैं, तो यहां आपको इसका जवाब मिलेगा. नीम के पेड़ की बात की जाए, तो इसकी न सिर्फ पत्तियां बल्कि जड़, छाल, टहनी लगभग हर एक हिस्सा फायदेमंद हो सकता है. सिरसा स्थित रामहंग चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि नीम की पत्तियों का स्वाद भल ही कड़वा हो, लेकिन इसमें औषधीय गुण भरपूर रूप से होते हैं. सुबह खाली पेट अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. यहां हम जानेंगे खाली पेट नीम की पत्तियों को चबाने से क्या होता है?

शरीर की गंदगी करे साफ

आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि नीम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं. माना जाता है कि सुबह खाली पेट नीम चबाने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने की प्रोसेस को सहारा मिलता है. यही वजह है कि नीम को प्राकृतिक डिटॉक्स के रूप में भी देखा जाता है. नियमित सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है, जिससे संक्रमणों का खतरा कम हो सकता है.

पाचन तंत्र की परेशानी हो सकती है कम

अगर आप नियमित रूप से खाली पेट नीम की पत्तियों को चबाते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और आंतों के स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में मदद कर सकती हैं.

स्किन पर दिखता है पॉजिटिव असर

खाली पेट नीम की पत्तियों को चबाने से स्किन पर होने वाली परेशानियां दूर हो सकती हां. नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों और त्वचा संबंधी कुछ समस्याओं के रिस्क को कम करने में मदद कर सकते हैं. जब शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है, तो उसका असर चेहरे की चमक पर भी देखने को मिल सकता है.

ब्लड शुगर और मसूड़ों की परेशानी से दिलाए राहत

कुछ रिसर्च और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नीम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है. इसके अलावा नीम की पत्तियां चबाने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया कम हो सकते हैं, जिससे मसूड़ों और दांतों की सेहत बेहतर रह सकती है.

ये भी पढ़ें - क्या प्रेगनेंसी में नीम का पत्ता खा सकते हैं, नीम गर्म है या ठंडी? जानिए क्या है सच?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neem Leaves Health Benefits, Neem Leaves Benefits, Food, Neem Leaves Boost Your Immunity, Neem Leaves Benefits And Side Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com