सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और ताकत देने के लिए लोग कई तरह की पारंपरिक चीजें खाते हैं. इन्हीं में से एक है सत्तू की चिक्की. गुड़, भुने चने, सफेद तिल और सौंफ से तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद के साथ कई पोषक तत्व भी देती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर सत्तू की चिक्की बनाने का एक तरीका काफी चर्चा में है. वीडियो में बताया गया है कि इसे दूध के साथ खाने से घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है. आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने का आसान तरीका और इसके पोषण से जुड़ी जरूरी बातें.
सत्तू की चिक्की बनाने के लिए क्या चाहिए
इस पारंपरिक चिक्की को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए ये सामग्री तैयार रखें. साथ ही गुड़, भुना हुआ चना या सत्तू, सफेद तिल, देसी घी और सौंफ आदि सामान की जरूरत पड़ेगी.
घर पर कैसे तैयार करें सत्तू की चिक्की
बता दें कि इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को हल्का गर्म करके उसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें एक चम्मच देसी घी मिलाएं. इसके बाद इसमें भुना हुआ चना या सत्तू डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इस मिश्रण में सफेद तिल और सौंफ डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एकसार कर लें. तैयार मिश्रण को किसी प्लेट या थाली में फैलााकर ठंडा होने दें. जब यह अच्छी तरह जम जाए तो मनचाहे आकार में काट लें. इस तरह घर पर आपकी गुड़ और सत्तू की चिक्की तैयार हो जाएगी.
दूध के साथ खाने से क्या मिलते हैं फायदे
सोशल मीडिया पर बताए गए तरीके के अनुसार, एक चिक्की को एक गिलास दूध के साथ खाने की सलाह दी जाती है. इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाला भुना चना प्रोटीन और फाइबर देता है. वहीं, सफेद तिल में कैल्शियम और कुछ दूसरे मिनरल्स पााए जाते हैं. गुड़ से ऊर्जा मिलती है और घी इसमें फैट जोड़ता है.
क्या सच में कमर और जोड़ों का दर्द दूर करती है सत्तू की चिक्की
हालांकि, इस चिक्की को खाने से घुटनों, कमर या जोड़ों का दर्द ठीक होने का कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसमें मौजूद पोषक तत्व संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन इसे दर्द का इलाज नहीं समझना चाहिए. अगर लगातार कमर या जोड़ों में दर्द रहता है तो डॉक्टर से सलाह लें. साथ ही, डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या वााले लोग गुड़ से बनी इस चक्की को सीमित माात्रा में खाएं.
ये भी पढ़ें- आलू मटर की तरी वाली सब्जी कैसे बनाएं? जानें हलवाई जैसी स्वादिष्ट सब्जी बनाने का सही तरीका
ये भी पढ़ें- मेथी प्याज का लच्छा पराठा ऐसा कि खाते ही जाओगे, बच्चे भी 1 की जगह खा जाएंगे 2-4 पराठे
ये भी पढ़ें- 10 मिनट में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? कढ़ाई में ऐसे बनाएंगे तो इंस्टेंट नूडल्स से भी फास्ट तैयार हो जाएगा गाजर का हलवा
ये भी पढ़ें- कुकर में कभी नहीं चिपचिपा बनेगा मटर का पुलाव, बस जान लें 1 सीक्रेट, बनेंगे खिले-खिले
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं