विज्ञापन

कुकर में कभी नहीं चिपचिपा बनेगा मटर का पुलाव, बस जान लें 1 सीक्रेट, खिले-खिले बनेंगे चावल

क्या कुकर में मटर पुलाव खिले-खिले नहीं बन रहे? अगर हां, तो यहां जानते हैं इसके आसान से टिप्स-

कुकर में कभी नहीं चिपचिपा बनेगा मटर का पुलाव, बस जान लें 1 सीक्रेट, खिले-खिले बनेंगे चावल
How to make Pulao in Cooker : कुकर में मटर पुलाव कैसे बनाएं?

सर्दियों में मटर पुलाव एक ऐसी रेसिपी है, जो लगभग हर किसी को बहुत ही पसंद होती है. ये कम समय में बहुत ही स्वादिष्ट बनकर तैयार होती है. लेकिन परेशानी तब होती है, जब कुकर में पुलाव बनाते समय चावल चिपचिपे हो जाते हैं और उनका स्वाद भी वैसा नहीं आता जैसा चाहिए. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हों. यहां हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे हर दाना अलग-अलग और खिला-खिला बनेगा. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल @Shyam Rasoi से ली गई है. यहां जानते हैं सिर्फ 15 मिनट में लाजवाब मटर पुलाव बनाने की रेसिपी-

वीडियो में देखें रेसिपी...

कुकर में मटर पुलाव कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप 
  • ताजी हरी मटर - 1 कप 
  • काजू - 10-12 
  • देसी घी - 2 बड़े चम्मच 
  • प्याज - 1 पतले स्लाइस में कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
  • अदरक - 1 इंच बारीक कटी
  • नींबू का रस - 1 चम्मच
  • नमक - आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर - 1 चौथाई छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच 
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च - 4-5 साबुत 
  • तेजपत्ता - 1 
  • सूखी लाल मिर्च - 2 
  • जावित्री - 1 
  • दालचीनी - 1 टुकड़ा 
  • बड़ी इलायची - 1 
  • छोटी इलायची - 2 
  • लौंग - 4 

विधि

कुकर में घी गर्म करें और सभी खड़े मसाले डालकर धीमी आंच पर 1 मिनट भून लें. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट भूनें. इसके बाद प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं और फिर काजू डालकर 2 मिनट भून लें.

अब हरी मटर डालें और 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिला लें. इसके बाद डेढ़ कप पानी डालें. बाद में नमक, काली मिर्च, गरम मसाला और नींबू का रस मिलाएं. उबाल आने पर कुकर का ढक्कन बंद करें और तेज आंच पर 1 सीटी आने तक पकाएं. कुकर का दबाव पूरी तरह खत्म होने पर ढक्कन खोलें. पुलाव को 10 मिनट ढककर रहने दें, फिर हल्के हाथ से फुलाएं और परोसें.

जरूरी टिप्स- पुलाव को चिपचिपा होने से बचाने के लिए 1 कप चावल में डेढ़ कप पानी ही डालें और पकने के बाद 10 मिनट जरूर ढककर रखें. इससे चावल एकदम खिले-खिले बनेंगे.

ये भी पढ़ें - पानी के हाथ से बनाएं बाजरे की रोटी, इस टेक्नीक से न टूटेगी-न फटेगी, बिल्कुल बनेगी सॉफ्ट और फूली-फूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Matar Pulao, Matar Pulao Recipe, Matar Pulao Recipe Hindi, Food, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com