विज्ञापन

सिर्फ 2 चीजों से बनाएं संजीव कपूर स्टाइल प्रोटीन से भरपूर सत्तू कढ़ी, नोट करें रेसिपी

बेसन वाली कढ़ी तो बहुत खाई होगी, एक बार संजीव कपूर की बताई सत्तू वाली कढ़ी ट्राई करके देखिए, स्वाद के साथ प्रोटीन से भी भरपूर है.

सिर्फ 2 चीजों से बनाएं संजीव कपूर स्टाइल प्रोटीन से भरपूर सत्तू कढ़ी, नोट करें रेसिपी
सत्तू कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी
NDTV

कढ़ी भारतीय रसोई की एक ऐसी खानदानी डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो देश के अलग-अलग कोनों में इसे बनाने के अनगिनत तरीके मौजूद हैं, लेकिन मशहूर शेफ संजीव कपूर ने इसकी एक नई और स्वादिष्ट रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें बेसन की जगह सत्तू का इस्तेमाल किया गया है.

देखिए वीडियो...

 सामग्री:

  • सत्तू (2 से 3 बड़े चम्मच)
  •  ताजा दही (डेढ़ कप)
  •  हल्दी पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (पौन छोटा चम्मच)
  • नमक (अपने स्वाद के अनुसार)
  • अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट (2 छोटे चम्मच)
  • शुद्ध देसी घी (2 बड़े चम्मच)
  • राई के दाने (आधा छोटा चम्मच)
  • जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • हींग (आधा छोटा चम्मच)
  • सूखी लाल मिर्च (2)
  • कढ़ी पत्ते (6 से 8 ताजे पत्ते)
  • प्याज (1 बारीक लंबा कटा हुआ)
  • हरा धनिया
  • पानी (साढ़े तीन कप)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक गहरे बर्तन में ताजा दही निकाल लें.
  2. अब इस दही में सत्तू, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे.
  3. इसके बाद इसमें तय मात्रा के अनुसार पानी मिलाएं और तब तक चलाएं जब तक एक समान और चिकना घोल तैयार न हो जाए.
  4. अब एक कड़ाही या पैन में घी गर्म करें.
  5. जब घी पिघल जाए, तब उसमें राई डालें और तड़कने दें.
  6. इसके तुरंत बाद जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का सा भूनें.
  7. अब इसमें ताजे कढ़ी पत्ते और कटे हुए प्याज शामिल कर दें.
  8. प्याज को तब तक चलाते रहें जब तक वे पारदर्शी और हल्के सुनहरे रंग के न हो जाएं.
  9. इसके बाद तैयार किया हुआ दही और सत्तू का मिश्रण कड़ाही में धीरे-धीरे उंडेल दें.
  10. आंच को मीडियम रखें और कढ़ी को लगातार या बीच-बीच में चलाते हुए लगभग 10 से 12 मिनट तक पकने दें, ताकि सत्तू का कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाए और मसाले अच्छी तरह रच-बस जाएं.
  11. जब कढ़ी में अच्छा उबाल आ जाए और यह हल्की गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें.
  12. इसे एक सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से ताजे हरे धनिए की पत्तियों से सजाएं और गर्मागर्म परोसें.

इसे भी पढ़ें: करेले नहीं खाने वाले भी मांग-मांग कर खाएंगे, ट्राई करें करेला-क्रंची प्याज का ये कॉम्बिनेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sattu Recipe, Sattu Kadhi, Protein-Rich Kadhi, Kadhi Recipe, Health Benefits Of Sattu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com