विज्ञापन

10 मिनट में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? कढ़ाई में ऐसे बनाएंगे तो इंस्टेंट नूडल्स से भी फास्ट तैयार हो जाएगा गाजर का हलवा

अगर आपके घर में मेहमान आए हैं और उन्हें गाजर का हलवा खिलाना चाहते हैं, तो परेशान न हों. सिर्फ 10 मिनट में गाजर का हलवा तैयार हो सकता है. यहां जानते हैं रेसिपी-

10 मिनट में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? कढ़ाई में ऐसे बनाएंगे तो इंस्टेंट नूडल्स से भी फास्ट तैयार हो जाएगा गाजर का हलवा
How to make Gajar Halwa : 10 मिनट में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

सर्दियों का मौसम और गाजर का हलवा, ये एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसे कोई भी स्वीट लवर मिस नहीं करना चाहता. लेकिन जब भी गाजर के हलवे की बात आती है, तो अक्सर लोगों के मन में घंटों की मेहनत और लंबे समय तक पकाने का ख्याल आता है. लेकिन अगर आप हमारे बताए टिप्स से अगर इसे पकाएंगे, तो आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है. कुछ ही मिनटों में आप स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं सर्दियों में कुछ ही मिनटों में गाजर का हलवा कैसे तैयार करें? 

इस रेसिपी को इंस्टाग्राम से ली गई है. ranna_bari.diaries नाम के यूजर ने इस रेसिपी को शेयर की...

Latest and Breaking News on NDTV

•

कुकर नहीं कढ़ाई में बनाएं इंस्टेंट गाजर का हलवा

इंस्टेंट गाजर का हलवा का नाम सुनते ही आपको लग रहा होगा कि ये कुकर में बनेगा. लेकिन ऐसा नहीं है, इसे आप कढ़ाई या पैन में बना सकते हैं. इससे  गाजर का स्वाद भी बेहतर बना रहता है. साथ ही लगातार चलाने से हलवा अच्छी तरह पकता है और उसकी बनावट एकदम क्रीमी हो जाती है. अगर अचानक मेहमान आ जाएं या मीठा खाने का मन हो तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आएगी.

क्या-क्या चाहिए सामान?

  • गाजर- 3-4
  • घी - 1 बड़ा चम्मच
  • दूध - 1 कप
  • चीनी - स्वादानुसार
  • काजू - 10-15
  • किशमिश - 10-15
  • इलायची पाउडर - 1 चुटकी
  • खोया - आधा कप

कैसे बनाएं इंस्टेंट गाजर का हलवा?

सबसे पहले ताजी लाल गाजर को धोकर छील लें. अब एक पैन में घी डालें और सीधे गाजर को डालकर कुछ देर के लिए भूनें. फिर इसमें दूध डालकर अच्छे से पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते हुए गाजर पर दवाब डालकर तोड़ते रहें. करीब 10 मिनट में गाजर अच्छी तरह से पक जाएगा और दूध कम हो जाएगा. इसके बाद इसमें चीनी, दूध और अपने अनुसार ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से पका लें.  इसके बाद इलायची पाउडर मिलाएं और आखिर में खोया डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. खोया हलवे को रिच, क्रीमी और हलवाई जैसा स्वाद देता है.

ये भी पढ़ें - पानी के हाथ से बनाएं बाजरे की रोटी, इस टेक्नीक से न टूटेगी-न फटेगी, बिल्कुल बनेगी सॉफ्ट और फूली-फूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Gajar Halwa,  Gajar Halwa Recipe, Gajar Halwa, Food, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com