विज्ञापन

​मैच से पहले यही चाय पीते थे सचिन तेंदुलकर, आज भी नहीं बदली मास्टर ब्लास्टर की ये आदत

क्या आप जानते हैं सचिन तेंदुलकर की मॉर्निंग चाय का सीक्रेट. इस आर्टिकल में जानें आखिर मैच से पहले क्यों खुद बनाते थे मास्टर ब्लास्टर अपनी चाय.

​मैच से पहले यही चाय पीते थे सचिन तेंदुलकर, आज भी नहीं बदली मास्टर ब्लास्टर की ये आदत
खुद अपने हाथों से चाय बनाते हैं सचिन तेंदुलकर.
NDTV

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भला कौन नहीं जानता, मैदान पर जब वो उतरते थे, तो गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैच से पहले सचिन का एक ऐसा सीक्रेट था, जिसे वो आज भी फॉलो करते हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी सुबह की चाय की. हाल ही में सचिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने इस खास रूटीन का खुलासा किया है, जो उनके खेलने के दिनों से जुड़ा है.

​खुद चाय बनाना है पसंद, नहीं चाहते कोई करे डिस्टर्ब-

​सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही सिंपल और प्यारा वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो एक केतली (kettle) में पानी उबालते दिख रहे हैं और फिर एक मग में ग्रीन टी बैग डालकर अपनी सुबह की चाय तैयार कर रहे हैं. चाय बनाते-बनाते सचिन ने बताया कि यह छोटी सी आदत सालों से वैसी की वैसी ही है.

​सचिन ने वीडियो में कहा, जब मैं क्रिकेट खेलता था, तब भी हर सुबह मैं ऐसा ही करता था. मैं अपने कमरे में खुद ही अपनी चाय बनाता था. मैं बिल्कुल नहीं चाहता था कि कोई मेरे कमरे में आए और कहे सर, आपकी चाय तैयार है. मुझे अपनी चीजें खुद बनाना अच्छा लगता है. 

​सचिन ने आगे बताया, जब मैं खेलता था, तो मैच से पहले मैं नहीं चाहता था कि कोई भी मेरे कमरे में एंट्री करे. यहां तक कि अब घर पर भी मुझे अपनी चीजें खुद बनाना पसंद है. यह बहुत शांति देने वाला होता है. 

​सचिन का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, चाय तो प्यार है (Chai is love). वहीं एक यूजर ने लिखा, सचिन सर अपनी चाय खुद बनाते हैं, वाह! जबकि एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, सुबह की चाय से बढ़कर कुछ नहीं है. 

यहां देखें वीडियो-

​मीठे के भी शौकीन हैं सचिन, मां को खिलाए थे हाथ के बने मोदक-

​ऐसा नहीं है कि सचिन को सिर्फ चाय बनाना पसंद है, वो खाने-पीने के बड़े शौकीन हैं. अक्सर वो अपनी ट्रेवल रील्स में अलग-अलग जगहों के खाने का स्वाद लेते दिखते हैं. अभी कुछ समय पहले मई 2026 में, 53 साल के हो चुके इस दिग्गज क्रिकेटर ने अपने फैंस को घर पर उकडीचे मोदक (Ukadiche Modak) बनाना सिखाया था.

​किचन में खड़े होकर सचिन ने बड़े प्यार से मोदक के आटे को फैलाया, उसमें स्टफिंग भरी और उसे परफेक्ट शेप दी. मोदक को सबसे बेहतरीन डेजर्ट बताते हुए सचिन ने अपने हाथ के बने मोदक अपनी मां को भी चखाए थे.

​ग्रीन टी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, बिहारी स्टाइल सरसों वाली सहजन-आलू की सब्जी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Tendulkar Morning Tea Ritual, Morning Tea, Sachin Tendulkar Habits, Sachin Tendulkar Food Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com