विज्ञापन

AIIMS के डॉक्टर ने बताए 10 जादुई ड्रिंक्स, जो पेट की हर समस्या को करेंगे दूर और गट हेल्थ को बनाएंगे मजबूत

Gut Health Drinks: अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो डॉक्टर द्वारा बताए इन 10 ड्रिंक का सेवन कर गट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं.

AIIMS के डॉक्टर ने बताए 10 जादुई ड्रिंक्स, जो पेट की हर समस्या को करेंगे दूर और गट हेल्थ को बनाएंगे मजबूत
Gut Health Drinks: गट हेल्थ के लिए बेस्ट ड्रिंक.

Best Gut Health Drinks: शरीर को सेहतमंद रखने में सबसे बड़ी भूमिका होती है हमारे पेट की. क्योंकि अगर पेट सही नहीं है, तो आपको कई अन्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. क्योंकि हमारे शरीर की सेहत का रास्ता हमारे पेट से होकर गुजरता है. पेट (गट हेल्थ) दुरुस्त है, तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी, स्किन हेल्दी रहेगी. लेकिन आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. इसकी वजह एक हमारा खान-पान और खराब लाइफस्टाइल भी है जिसकी, वजह से गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं. अगर आप भी इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो डॉ. सौरभ सेठी द्वारा बताए इन ड्रिंक का सेवन करें.

हाल ही में, सोशल मीडिया पर फेसम AIIMS, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने 10 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताया है जो आपके पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. 

गट को हेल्दी रखेंगे ये 10 ड्रिंक- (Top 10 drinks for gut health)

1. पानी- (Water)

गट हेल्थ के लिए डॉ. सेठी ने पानी को 10 में से 10 नंबर दिए हैं. पानी शरीर का तापमान सही रखता है, जोड़ों को चिकना बनाता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है.  

2. ग्रीन टी- (Green Tea)

ग्रीन टी में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और थोड़ा कैफीन होता है. अच्छी बात यह है कि इसे पीने से शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता, जो सेहत के लिए बहुत अच्छा है. गट हेल्थ के लिए डॉक्टर ने इसे 10 में से 9 रेटिंग दी.

Latest and Breaking News on NDTV

3. अदरक वाली चाय- (Ginger Tea)

अदरक में 'जिंजररोल' नाम का तत्व होता है. यह पेट की सूजन कम करने खाना पचाने में मददगार है. 

4. सौंफ का पानी- (Fennel Seeds Water)

पेट के लिए सौंफ का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. सौंफ पेट की मांसपेशियों को आराम देती है. पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार है सौंफ का पानी. 

5. केफिर- (Kefir)

केफिर एक तरह का फर्मेंटेड डेयरी ड्रिंक है. डॉ. सेठी के अनुसार, इसमें दही या छाछ से भी ज्यादा प्रोबायोटिक स्ट्रेन्स होते हैं. यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार हैं.

6. छाछ- (Buttermilk/Chaas)

छाछ में विटामिन A, D, E और B के साथ-साथ कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है. इसमें आयरन और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडा और गट हेल्थ को हेल्दी रख सकते हैं.

7. नारियल पानी- (Coconut Water)

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटैशियम से भरपूर होता है. डॉ. सेठी कहते हैं कि नारियल पानी न केवल ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, बल्कि एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन को कम करने में भी मददगार है.

8. कोम्बुचा- (Kombucha)

कोम्बुचा एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है जिसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं. यह आपके पेट के सिस्टम को बैलेंस करता है और पॉटी जाने के रूटीन को रेगुलर बनाता है.

9. बोन ब्रोथ- (Bone Broth)

यूरोपियन मेडिकल जर्नल की एक स्टडी में बताया गया कि इसमें'ग्लूटामाइन' जैसे अमीनो एसिड होते हैं. यह आंतों की सूजन कम करने और पेट की अंदरूनी लाइनिंग को ठीक करने में मददगार है. 

10. गुनगुने पानी में ईसबगोल- (Isabgol in Warm Water)

ईसबगोल नेचुरल फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स है. गुनगुने पानी के साथ इसे लेने से पुरानी से पुरानी कब्ज ठीक हो जाती है और पेट पूरी तरह साफ हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- Fatty Liver Diet: लिवर को बनाना है हेल्दी, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 फूड्स

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com