विज्ञापन

नोएडा के सेक्टरों से सटे गांव बरौला, हाजीपुर और सलारपुर के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड पर एंट्री का मिलेगा रास्ता

भंगेल एलिवेटेड रोड पर कई जगह लूप बनने से नोएडा के 13 सेक्टरों और 3 गांवों को बहुत फायदा होगा.  सेक्टर-74 से 79 तक की 49 सोसायटियों के 3 लाख लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी.

नोएडा के सेक्टरों से सटे गांव बरौला, हाजीपुर और सलारपुर के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड पर एंट्री का मिलेगा रास्ता
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर कई जगह लूप बनाने की तैयारी.
  • नोएडा प्राधिकरण भंगेल एलिवेटेड रोड पर कई लूप बनाने की योजना पर काम कर रहा है
  • लूप निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस पर अनुमानित खर्च 51.84 करोड़ रुपये है
  • अगस्त 2028 तक लूप निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जिससे 10 से ज्यादा सेक्टर जुड़ेंगे
नई दिल्ली:

नोएडा के लोगों के लिए खुशी की खबर है.सेक्टर-41 अगाहपुर से सेक्टर-82 NSEZ तक बना भंगेल एलिवेटेड रोड पर जल्द ही कई लूप बनने जा रहे हैं. ये  एलिवेटेड रोड तो पहले ही खोला जा चुका है, लेकिन बीच में चढ़ने-उतरने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस वजह से लोगों को इसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा. लोगों की ये परेशानी जल्द दूर होने वाली है. नोएडा प्राधिकरण, भंगेल एलिवेटेड रोड पर कई जगहों पर लूप बनाने जा रहा है. इसके बनने से लोगों की बड़ी परेशानी हल हो जाएगी. 

नोएडा के 13 सेक्टर और तीन गांव सीधे होंगे कनेक्ट

नोएडा प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड पर लूप बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है.बरौला टी-प्वाइंट पर रैंप बनेंगे, इन रैंप को पहले से बने रास्तों से कनेक्ट किया जाएगा. इन रैंप के बनने के बाद एलिवेटेड रोड से नोएडा के 13 सेक्टरों और तीन गांवों को सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी.

लूप बनाने में 51.84 करोड़ का खर्च

लूप बनाने में अनुमानित लागत करीब 51.84 करोड़ रुपये आएगी. नोएडा प्राधिकरण इस काम को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम कर रही है. अगस्त 2028 तक लूप निर्माण कार्य पूरा हने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बनने से आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. ये लूप किन जगहों को जोड़ेंग, जानें

  • रैंप नंबर 1- सलारपुर सेक्टर-101 की तरफ से जुड़ेगा.
  • रैंप नंबर 2-सेक्टर-49 बरौला की तरफ जाएगा. 
  • रैंप नंबर 3-सेक्टर-107 की तरफ उतरेगा
  • रैंप नंबर-4- सेक्टर-47 की तरफ से एलिवेटेड पर चढ़ेगा

नोएडा के ये सेक्टर एलिवेटेड रोड से सीधे जुड़ेंगे

एलिवेटेड रोड पर कई जगह लूप बनने से नोएडा के 13 सेक्टरों और 3 गांवों को बहुत फायदा होगा.  सेक्टर-74 से 79 तक की 49 सोसायटियों के 3 लाख लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी. वहीं सेक्टर-101, 104, 107, 119, 120 और 121 जैसे सेक्टरों की 29 सोसायटियों के करीब एक लाख लोगों को भी फायदा होगा. कुछ गांवों को भी लूप का फायदा मिलेगा. सेक्टर-42, 47, 48, 49, हाजीपुर, बरौला और सलारपुर जैसे गांव भी  एलिवेटेड रोड से कनेक्ट हो जाएंगे. DSC रोड के आसपास रहने वाले करीब 2 लाख लोग, जो हर दिन विश्वकर्मा मार्ग यूज करते है, उनको भी लूप बनने से राहत मिलेगी. 

एलिवेटेड रोड पर बीच में नहीं है वाहन चढ़ने-उतरने की सुविधा

बता दें कि भंगेल एलिवेटेड रोड पर बीच में कहीं भी वाहन के चढ़ने या उतरने की कोई सुविधा नहीं है, जिस वजह से वहनों को काफी घूमना पड़ता है. आसपास के सेक्टरों और गांव के लोगों को लंबा रास्ता इस रोड पर जाने के लिए लेना पड़ता है. लेकिन रैंप बनने से इन जगहों से एलिवेटेड रोड पर चढ़ना बहुत आसान हो जाएगा. इससे समय भी काफी बचेगा. लंबे समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे. लूप बनने से दिल्ली, सेक्टर-76, दादरी, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-37 की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को हर दिन के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी. 

ये भी पढे़ं-मेरठ से हरिद्वार 90 मिनट में, गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार, बिजनौर-अमरोहा से मंगलोर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhangel Elevated Road, Noida Elevated Road, Noida Elevated Road Pillar, Infrastructural Development, Infrastructural Projects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com