विज्ञापन

NEET UG 2026: देश के 21 AIIMS में 2307 MBBS सीटें, जानिए कहां कितनी फीस और सीटें

देश में AIIMS संस्थानों की संख्या 21 और कुल MBBS सीटें 2307 हो गई हैं. खास बात यह है कि कई AIIMS में MBBS एडमिशन फीस मात्र ₹5,000 के आसपास है, जबकि कुछ संस्थानों में यह इससे भी कम है.

NEET UG 2026: देश के 21 AIIMS में 2307 MBBS सीटें, जानिए कहां कितनी फीस और सीटें
देव शर्मा ने बताया कि एम्स-संस्थानों की एडमिशन फीस लगभग 5-हजार है.

AIIMS MBBS Seats : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए 'पार्टिसिपेंट-इंस्टीट्यूट्स' की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में हरियाणा की एम्स-इंस्टीट्यूट भी शामिल है. इसके लेकर एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया एम्स-रेवाड़ी 50 MBBS सीटों के साथ एकेडेमिक सेशन 2026-27 शुरू कर रहा है. इसी के साथ अब देश में एम्स-संस्थानों की संख्या 21 हो गई है. साथ ही इनकी एमबीबीएस-सीटों की संख्या 2307 तक पहुंच गया है.

स्टेट कोट पर नहीं दिया जाता है एडमिशन

देव शर्मा ने बताया कि देश के एम्स-संस्थानों की 100 फीसदी-एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रोसेस के तहत दिया जाता है. जिसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि एम्स-संस्थानों की एमबीबीएस-सीटों पर प्रवेश 85%-स्टेट काउंसलिंग प्रोसेस के तहत नहीं दिया जाता है. 

एक्सपर्ट ने बताया कि एमसीसी ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग प्रोसेस के राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रोसेस शुरू हो गई है. ऐसे में एम्स-संस्थानों की एमबीबीएस-सीटों पर प्रवेश के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा में ऑनलाइन-रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रोसेस पूरी कर लें. 

एडमिशन फीस लगभग 5-हजार

देव शर्मा ने बताया कि एम्स-संस्थानों की एडमिशन फीस लगभग 5-हजार है. एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध 'इंस्टिट्यूट-प्रोफाइल' के अनुसार एम्स-दिल्ली की एडमिशन फीस-5356 है. जिसमें हॉस्टल फीस भी शामिल है. बाकी एम्स संस्थानों की एडमिशन-फीस (हॉस्टल-फीस सम्मिलित) क्या हैं, आइए जानते हैं डिटले में..

1.एम्स दिल्ली : 5356
2.एम्स जोधपुर : 5356
3.एम्स भोपाल : शून्य 
4.एम्स नागपुर : 5356
5.एम्स ऋषिकेश : 11450
6.एम्स पटना : 5856
7.एम्स रेवाड़ी : 10712

देव शर्मा ने बताया कि एम्स भोपाल की इंस्टिट्यूट-प्रोफाइल के अनुसार एडमिशन-फीस शून्य होना निश्चित तौर पर चौंकाता है, लेकिन ये सच है. 

  • सबसे ज्यादा MBBS की फीस 150 सीटों के साथ जोधपुर की है
  • सबसे कम 50-एमबीबीएस सीटों के साथ एम्स-मदुरै और रेवाड़ी की है

देश के विभिन्न राज्यों में स्थित एम्स-संस्थानों में उपलब्ध एमबीबीएस-सीटों की संख्या इस प्रकार है-

1.एम्स मंगलगिरी-125
2.एम्स गुवाहाटी-100 
3.एम्स पटना-125 
4.एम्स रायपुर-125
5.एम्स नई दिल्ली-132 
6.एम्स राजकोट-75 
7.एम्स बिलासपुर-100 
8.एम्स जम्मू एंड कश्मीर विजयपुर-100 
9.एम्स देवघर-125 
10.एम्स भोपाल-125
11.एम्स नागपुर-125
12.एम्स भुवनेश्वर-125 
13.एम्स बठिंडा-100 
14.एम्स जोधपुर-150 
15.एम्स मदुरई-50 
16.एम्स तेलंगाना बीबीनगर-100 
17.एम्स ऋषिकेश-125
18.एम्स रायबरेली-100 
19.एम्स गोरखपुर-125 
20.एम्स कल्याणी-125
21.एम्स रेवाड़ी-50

NTA में निकली जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, देशभर के परीक्षा केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे GM-TCNO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com