विज्ञापन

रोटी को घंटों नरम और ताजा रखने का देसी जुगाड़, सुबह की बनी रोटी शाम तक रहेगी ताजा!

Roti Ko Naram Rakhne Ke Liye Kya Karen: आज हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ रोटियों को घंटों तक नरम रखने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें ताजा भी बनाए रखेगा. चलिए जानते हैं, क्या करना होगा.

रोटी को घंटों नरम और ताजा रखने का देसी जुगाड़, सुबह की बनी रोटी शाम तक रहेगी ताजा!
Easy Way To Make Cotton Soft Roti

Roti Ko Naram Rakhne Ke Liye Kya Karen: रोटी को घंटों तक नरम रखना कई लोगों के लिए बेहद मुश्किल टास्क बन चुका है. चाहे, कितना भी अच्छा आटा क्यों न गूंथ लिया जाए, कुछ लोगों को तो इस समस्या का सामना फिर भी करना ही पड़ता है. क्या आप भी उन्हें में से एक हैं, जो इस दिक्कत का सामना करते हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ रोटियों को घंटों तक नरम रखने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें ताजा भी बनाए रखेगा. चलिए जानते हैं, क्या करना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

रोटी को नरम रखने के लिए क्या करें?

अगर आप रोटियों को घंटों तक नरम रखना चाहते हैं, तो इन्हें सूती कपड़े में लपेट रखें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो रोटियां,

  • रोटी में नमी बनी रहेगी
  • देर तक मुलायम रहेगी 
  • रोटी जल्दी सूखेगी नहीं

जब गर्म रोटी को कपड़े में लपेटकर रखा जाता है, तो कपड़ा रोटियों की एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे रोटी न सिर्फ घंटों तक ताजा और नरम बनी रहती है, बल्कि आसानी से पच जाती है. इतना ही नहीं, जब आप रोटियों को कपड़े में लपेटकर रखते हैं, तो गेहूं की खुशबू भी बरकरार बनी रहती है.

अगर आप किसी सफर पर जा रहे हैं या बच्चों को लंच बॉक्स दे रहे हैं, तो सूती कपड़े में लपेटी हुई रोटी ही दें. यह ज्यादा देर तक ताजा बनी रहेगी और जल्दी खराब भी नहीं होगी.

जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं उनके लिए भी सूती कपड़े में लपेटी हुई रोटी खाना बेहद फायदेमंद माना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: क्या आप चाय गलत तरीके से बना रहे हैं? जानिए दूध या चीनी पहले क्या डालें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com