विज्ञापन

न आटा गूंथना, न बेलना राइस पेपर से बनाएं क्रिस्पी आलू पराठा, नोट करें रेसिपी

क्या आप भी पराठा खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें राइस पेपर आलू पराठा रेसिपी.

न आटा गूंथना, न बेलना राइस पेपर से बनाएं क्रिस्पी आलू पराठा, नोट करें रेसिपी
पराठा बनाने का यूनिक तरीका.
NDTV

आलू पराठा किसको पसंद नहीं होता. खासकर सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम आलू का पराठा खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. लेकिन सुबह-सुबह आटा गूंथना, बेलना, फिर भरना, फिर सेंकना, इतना टाइम किसके पास है? तब जब ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल भेजना हो और कई बार तो पराठा फट जाता है, आलू बाहर आ जाता है, पूरा पराठा खराब हो जाता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो आप इस यूनिक पराठे को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने में आपको बस 10 मिनट लगेगा. इस रेसिपी को हाल ही में इंस्टाग्राम (shivimorevlogs) पर शेयर क्या गया है, तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

कैसे बनाएं राइस पेपर आलू पराठा- (How To Make Rice Paper Aloo Paratha)

सामग्री-

  • राइस पेपर शीट
  • उबले आलू
  • प्याज 
  • हरी मिर्च
  • चीज़
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया-जीरा पाउडर
  • कसूरी मेथी
  • सूखी हर्ब्स
  • नमक
  • घी या तेल 

विधि-

  1. सबसे पहले आपके पास राइस पेपर शीट होनी चाहिए, इसे आप किसी भी सुपर मार्केट में, या ऑनलाइन खरीद सकते हैं. 
  2. अब आलू को कुकर में उबाल लीजिए. उबले आलू को छीलकर एक बाउल में डालिए, और मैशर से अच्छी तरह मसल लीजिए. 
  3. आलू में गुठली नहीं रहनी चाहिए. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालिए. लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, कसूरी मेथी, नमक डालिए.
  4. अब बारीक कटी हरी मिर्च डालिए. सबको हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिए. बस, आलू का मसाला तैयार है.
  5. ये वही मसाला है, जो हम नॉर्मल आलू पराठे में भरते हैं. ध्यान रखिए, आलू का मसाला ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए. 
  6. अगर मसाला गीला होगा, तो राइस पेपर फट जाएगा. मसाला थोड़ा सूखा ही रखिए.
  7. अब एक बड़ी प्लेट लीजिए. उसमें थोड़ा सा पानी डालिए. राइस पेपर की एक शीट लीजिए, उसको पानी में 5-10 सेकंड के लिए डुबोइए. 
  8. ज्यादा देर मत रखिए, नहीं तो शीट गल जाएगी. गीली शीट को प्लेट पर फैलाकर रख दीजिए. 
  9. ये शीट पहले सख्त होती है, पानी में डालते ही नरम हो जाती है. 
  10. अब गीली राइस पेपर शीट के ऊपर आलू का मसाला फैलाइए. मसाले को हाथ से दबा-दबाकर पूरी शीट पर फैला दीजिए. 
  11. किनारों पर थोड़ी जगह छोड़ दीजिए. अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डाल दीजिए.  
  12. चीज़ से पराठा और भी टेस्टी हो जाएगा, अंदर से चीज़ी-चीज़ी लगेगा. बच्चों को तो चीज़ वाला पराठा बहुत पसंद आता है.
  13. अब दूसरी राइस पेपर शीट लीजिए. उसको भी पानी में डुबोकर नरम कीजिए और इसको आलू मसाले के ऊपर रख दीजिए.
  14. हाथ से हल्के से दबाइए, ताकि दोनों शीट चिपक जाएं. किनारों को अच्छी तरह दबाइए, ताकि मसाला बाहर न निकले.
  15. सेंकने के लिए बस, आपका राइस पेपर आलू पराठा तैयार है. 
  16. तवा गरम कीजिए उसमें थोड़ा सा घी या तेल डालिए. आंच को मीडियम रखिए. 
  17. तेज आंच पर राइस पेपर जल जाएगा. अब तैयार पराठे को धीरे से उठाकर तवे पर रख दीजिए.
  18. हाथ से मत उठाइए, टूट जाएगा. प्लेट से ही स्लाइड करके डालिए, या चम्मच की मदद से उठाइए.
  19. 2-3 मिनट एक तरफ सेंकिए. जब नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तो पलट दीजिए. दूसरी तरफ भी कुछ मिनट सेंकिए. 
  20. लकड़ी के चम्मच से हल्के से दबाते रहिए, ताकि पराठा चारों तरफ से अच्छे से सिंक जाए.
  21. जब दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तो समझिए पराठा तैयार है.
  22. इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ अपनी पसंद अनुसार खा सकते हैं.

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- सर्दियों में आटे का लड्डू कैसे बनाएं? जानें ड्राई फ्रूट्स गोंद आटा लड्डू बनाने का देसी तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloo Paratha, Aloo Paratha Recipe, Winter Paratha Recipe In Hindi, Rice Paper Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com