विज्ञापन

गहत दाल पराठा कैसे बनाएं? पहाड़ी Paratha बनाने की आसान रेसिपी

गोभी, मूली, और आलू पराठा खा-खाकर हो गए हैं बोर, तो एक बार जरूर ट्राई करें गहत दाल का स्वादिष्ट और सेहतमंद पराठा.

गहत दाल पराठा कैसे बनाएं? पहाड़ी Paratha बनाने की आसान रेसिपी
गहत की दाल का पराठा कैसे बनाएं.
NDTV

सर्दी आते ही भारतीय थाली का रंग और स्वाद भी बदल जाता है. भारत में हर राज्य का अपना एक अलग स्वाद है. यहां ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक पराठे और रोटी खाई जाती है. अगर आप भी ठंड में पराठा खाना पसंद करते हैं, तो उत्तराखंड के स्वादिष्ट और सेहतमंद गहत दाल के पराठे एक बार जरूर ट्राई करें.  आपको बता दें कि पहाड़ में गहत को कुल्थी की दाल भी कहते हैं. ये दाल दिखने में छोटी सी होती है, लेकिन ताकत में सबसे बड़ी होती है. पहाड़ के लोग कहते हैं, जिसने सर्दी में गहत खा लिया, उसे ठंड नहीं लगेगी. तो चलिए जानते हैं सर्दी से बचाने वाले पराठे कैसे बनाते हैं.

कैसे बनाएं गहत दाल का पराठा- (How To Make Gahat Dal Paratha At Home)

सामग्री-

  • गहत की दाल 
  • हरी मिर्च
  • बारीक कटी, अदरक
  • हरा धनिया
  • हींग
  • जीरा
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • स्वादानुसार नमक 
  • अजवाइन 
  • गेहूं का आटा 
  • देसी घी
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  1. गहत दाल का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गहत की दाल को एक रात पहले ही भिगो दें. 
  2. अब भीगी हुई गहत की दाल को अच्छे से धो लीजिए. इसे कुकर में डालकर 4-5 सीटी लगा लीजिए. 
  3. दाल एकदम नरम हो जानी चाहिए. अब दाल को छानकर उसका पानी अलग कर दीजिए. 
  4. इस पानी को फेंकिए मत, ये बहुत ताकतवर होता है. इसे सूप की तरह पी सकते हैं.
  5. अब उबली हुई दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लीजिए. बहुत बारीक मत पीसिए, थोड़ा दरदरा रहेगा तो पराठे में स्वाद आएगा.
  6. अब इस पिसी हुई दाल में बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, हरा धनिया, हींग, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लीजिए. 
  7. बस, आपकी स्टफिंग तैयार है. पहाड़ में लोग इसमें जख्या का तड़का भी लगाते हैं, इससे खुशबू और भी अच्छी आती है.
  8. अब गेहूं के आटे को नरम गूंथ लीजिए. आटा न तो ज्यादा सख्त हो, न ज्यादा नरम.
  9. इसे 10 मिनट ढककर रख दीजिए. अब आटे की एक लोई लें और उसे थोड़ा बेल लें. बीच में 2 चम्मच गहत की स्टफिंग रखिए और चारों तरफ से बंद करके फिर से लोई बना लीजिए.
  10. अब इस लोई को हल्के हाथ से बेलिए. ज्यादा जोर मत लगाइए, वरना पराठा फट जाएगा और स्टफिंग बाहर आ जाएगी.
  11. अब तवे को गरम कीजिए. पराठे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से देसी घी लगाकर सेंकिए. 
  12. जब तक पराठा गोल्डन और करारा न हो जाए, तब तक सेंकिए. पहाड़ी पराठा हमेशा घी में ही सेंका जाता है. 
  13. पराठा बनर तैयार है इसे आप दही या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- मटर पराठे की स्टफिंग बाहर निकलती है? आटा गूंथने से लेकर बेलने तक अपनाएं ये ट्रिक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dal Paratha, Dal Paratha For Breakfast, Dal Paratha Protein, Kulthi Dal Fayde, Gahat Dal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com