विज्ञापन

Rakhi Ki Mithai: भाई जिम का दीवाना है? इस राखी मीठे में खिलाएं Peanut Butter Ladoo, देखें वीडियो

Raksha Bandhan Special | Peanut Butter Ladoo: क्या कभी आपने पीनट बटर लड्डू ट्राई किए हैं? अगर नहीं तो इस रक्षाबंधन इन्हें अपनी थाली का हिस्सा जरूर बनाएं. खाने के साथ सेहत के लिए भी हैं कमाल.

Rakhi Ki Mithai: भाई जिम का दीवाना है? इस राखी मीठे में खिलाएं Peanut Butter Ladoo, देखें वीडियो
पीनट बटर लड्डू कैसे बनाएं
NDTV

Raksha Bandhan Special | Peanut Butter Ladoo: भाई कुछ मीठा खाता नहीं है, समझ नहीं आ रहा क्या बनाऊं? अब आपकी टेंशन खत्म. यहां हम आपके साथ कुणाल कपूर की एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो आपका भाई भी बिना सोचे-समझे आराम से खा लेगा. पीनट बटर के लड्डू. इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा समय. क्या है इसकी सामग्री? बनाने का सही तरीका क्या है?

देखिए वीडियो...
 

जरूरी सामान

  • भुनी हुई मूंगफली (या पीनट बटर) 1 कप
  • कद्दूकस किया गुड़ (या पिसी चीनी) ½ कप
  • कद्दूकस किया सूखा नारियल 2 से 3 चम्मच

बनाने की विधि

  1. अगर साबुत मूंगफली ले रहे हैं, तो उसका छिलका हटा लें.
  2. मिक्सी के जार में मूंगफली, गुड़ और नारियल एक साथ डालें.
  3. इसे मिक्सी में रोक-रोककर (पल्स मोड पर) दरदरा पीस लें.
  4. मूंगफली का अपना तेल और गुड़ की नमी ही इस मिश्रण को बांधने के लिए काफी होती है, इसलिए दूध या घी मिलाने की जरूरत नहीं है.
  5. जब मिश्रण हाथों में सिमटने लगे, तो इसे प्लेट में निकाल लें.
  6. अब थोड़े-थोड़े मिश्रण से अपने हिसाब से छोटे या बड़े लड्डू बांध लें.
  7. अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लग रहा हो, तो मिक्सी को 10-12 सेकंड और चला लें, जिससे मूंगफली से तेल निकल आए और लड्डू आराम से बन जाएं.

काम की बात

बिना चूल्हा जलाए बनने वाले ये लड्डू जितने आसान हैं, उतने ही सेहतमंद भी। बच्चों के टिफिन के लिए या शाम को छोटी-मोटी भूख के लिए यह एकदम बढ़िया और झटपट ऑप्शन है.

इसे भी पढ़ें: पनीर की सब्जी पनीर के बिना कैसे बनाएं? देखें रेसिपी वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peanut Butter, Ladoo Recipe, Festival Sweets, Peanut Butter Recipes, Kunal Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com