बिना पनीर के पनीर की सब्जी कैसे बनती है?
NDTV
पनीर खाने का मन है लेकिन घर पर पनीर खत्म है, अब क्या करें? अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है, तो अब आप बिना पनीर के घर पर पनीर की सब्जी आराम से बना पाएंगे. इसके लिए आपको बस किचन में रखी सूजी और दूध की जरूरत होगी और आसानी से घर पर पनीर तैयार हो जाएगा. फिर इस पनीर से आप सब्जी बनाएं, टिक्का बनाएं या भुर्जी बनाएं. हम आपके पास सूजी टिक्का मसाला की रेसिपी शेयर करने वाले हैं चलिए जानते हैं क्या करना होगा?
ये देखिए वीडियो...
स्टेप बाय स्टेप रेसिपी नीचे लिखी हुई है
सामग्री:
सूजी टिक्का बनाने के लिए:
- सूजी (1 कप बारीक)
- दूध (1 से 1¼ गिलास)
- नमक (½ छोटा चम्मच)
मेरिनेशन के लिए:
- घी (1 छोटा चम्मच)
- दही (1 कप)
- हल्दी पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- गरम मसाला ( 1 छोटा चम्मच)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)
- अरारोट (1 बड़ा चम्मच)
- मैदा (1 बड़ा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- चिली फ्लेक्स (½ छोटा चम्मच)
ग्रेवी के लिए:
- प्याज (2)
- टमाटर (2)
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
- हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)
- तेल (1 बड़ा चम्मच)
- अदरक-लहसुन पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- हल्दी (½ छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- गरम मसाला (½ छोटा चम्मच)
- पनीर मसाला या किचन किंग मसाला (1 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- दही (1 बड़ा चम्मच)
- पानी (1½ कप)
- कसूरी मेथी (1 छोटा चम्मच)
बनाने का तरीका?
- सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गरम करें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें सूजी डालकर लगातार चलाते रहें.
- अब इसमें नमक मिलाकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- जैसे ही मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक प्लेट में फैलाकर बराबर कर लें.
- इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए.
- एक बाउल में दही लें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, बेसन, अरारोट, मैदा, नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब सेट हुई सूजी को पनीर की तरह चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- एक पैन में थोड़ा बटर और तेल गर्म करें.
- सूजी के टुकड़ों को मैरिनेशन में डुबोकर पैन में रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
- इसी तरह सभी टिक्के तैयार कर लें.
- अब प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा तड़काएं.
- इसके बाद हरी मिर्च डालें और फिर प्याज का पेस्ट डालकर 3 मिनट तक भूनें.
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्ची महक खत्म होने तक पकाएं।
- इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालकर तेल अलग होने तक भूनें.
- अब कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, पनीर मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
- ग्रेवी में पानी डालें और लगातार चलाते हुए दही मिला दें.
- जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए और तेल ऊपर दिखने लगे तो जरूरत अनुसार थोड़ा और पानी डालें.
- अब उसमें तैयार किए हुए सूजी टिक्का डाल दें और ढककर 10 मिनट तक पकाएं.
- आखिर में कसूरी मेथी डालकर गैस बंद कर दें.
इसे भी पढ़ें: बाजार में मिलावटी मिठाइयों की है भरमार, इस राखी मिनटों में घर पर ही बनाएं ये 5 मिठाइयां
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Paneer, Paneer Ki Sabji Kaise Banaye, Restaurant Style, Dhaba Paneer