विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बिना तेल के पानी वाला मिर्च का आचार कैसे बनाएं? नोट करें राजस्थान की पारंपरिक और सीक्रेट रेसिपी

क्या आप भी अचार खाने के शौकीन हैं, लेकिन बिना तेल वाला खाना चाहते हैं, तो इस वाली वाले मिर्च के अचार को जरूर करें ट्राई.

आज क्या बनाऊं: बिना तेल के पानी वाला मिर्च का आचार कैसे बनाएं? नोट करें राजस्थान की पारंपरिक और सीक्रेट रेसिपी
पानी वाला मिर्च का आचार.
NDTV

भारतीय घरों में अचार के बिना खाना अधूरा माना जाता है. शायद यही कारण है कि यहां आपको तरह-तरह के स्वाद वाले अचार खाने को मिल जाएंगे. लेकिन ​क्या आपने कभी बिना तेल वाला अचार खाया है? जी हां बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी खास रेसिपी बताने जा रहे हैं जो स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसे राजस्थानी पानी वाला मिर्च का अचार या मिर्ची की कांजी भी कहते हैं. इसमें तेल की एक बूंद भी नहीं लगती, फिर भी यह इतना चटपटा बनता है कि आप एक रोटी की जगह चार खा जाएं. इस रेसिपी को (@FoodzLife) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. 

क्या है मिर्ची कांजी?

मिर्ची कांजी राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बनाई जाने वाली पारंपरिक फर्मेंटेड डिश है. इसे पानी, राई और मसालों की मदद से तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद खट्टा-तीखा हो जाता है. सबसे खास बात ये कि इसमें तेल का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं पानी वाला मिर्च का अचार- (How To Make Pani Wala Achar)

सामग्री-

  • हरी मिर्च
  • राई
  • सौंफ
  • मेथी
  • जीरा
  • हल्दी
  • नमक

विधि-

  1. इस अचार को बनाने के लिए लगभग 500 ग्राम फ्रेश कम तीखी मिर्च चाहिए. 
  2. सबसे पहले मिर्चियों को धोकर सुखा लें. अब मसालों में बारीक वाली राई, साबुत सौंफ, मेथी दाना, भुना हुआ जीरा, हल्दी, हींग और स्वाद अनुसार नमक का दरदरा पाउडर तैयार करें. 
  3. मिर्च को हल्का सॉफ्ट करना. एक कड़ाही में पानी उबालें और उसमें मिर्च को डालकर आंच बंद कर दें.
  4. इन्हें 10 मिनट तक ढका रहने दें, फिर बाहर निकाल लें. याद रखें, मिर्च का डंठल बिल्कुल नहीं हटाना है. 
  5. मिर्च में लंबाई में कट लगाएं और तैयार मसाला अंदर भर दें.  ​अब एक साफ कांच के जार में ये भरी हुई मिर्चियां रखें और वही पानी डालें जिसमें मिर्च उबाली थीं इसमें दो चम्मच सफेद सिरका डालें.
  6. सिरका इसे खराब होने से बचाएगा. जार को ढक्कन लगाने के बजाय सूती कपड़े से बांधकर 3-4 दिन तक अच्छी धूप में रखें. 
  7. जब राई ऊपर तैरने लगे, तो समझ जाइए कि आपकी कांजी तैयार है.

पानी वाले मिर्च के अचार को कैसे करें स्टोर?

इस अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए आप फ्रिज में रखें. इसे 2 से 3 महीने तक आराम से फ्रिज में रखकर खाया जा सकता है. इसे आप खाने के साथ सर्व करें या फिर इसका पानी गोलगप्पे के पानी की तरह भी पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: सर्दियों में रोज खाएं ये खास लड्डू, दुबले-पतले शरीर में तेजी से भरेगा मांस, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pani Wala Mirch Ka Achar, Rajasthani Recipe, Pickle Without Oil, Chilli Pickle Without Oil, Mirch Ka Achaar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com