पेरी पेरी मसाले का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद होता है. चाहे फ्रेंच फ्राइज हों, पोटैटो वेजेज हों, सैंडविच हो और दूसरी कई डिश, एक चुटकी ये मसाला हर डिश के स्वाद को दोगुना कर देता है. अगर आपको भी पेरी पेरी मसाला पसंद है, तो आप इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं. फूड कंटेंट क्रिएटर और होम शेफ कल्पना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पेरी पेरी मसाला बनाने की बेहद आसान रेसिपी शेयर की है. आइए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-
चाहिए होंगी ये चीजें-
पेरी-पेरी मसाला बनाने के लिए आपको-
- करीब 1 छोटा कटोरी सनड्राइड टमाटर
- 2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच ओरिगेनो
- 2 चम्मच गार्लिक पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- थोड़ा सा सिट्रिक एसिड
- थोड़ी चीनी
- 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और
- थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर चाहिए होगा.
- सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर का जार लें. इसमें सनड्राइड टमाटर डालें.
- अब, जार में एक-एक कर बाकी सभी चीजें यानी जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, ओरिगेनो, गार्लिक पाउडर, स्वादानुसार नमक, सिट्रिक एसिड, थोड़ी चीनी और कॉर्नफ्लोर डाल दें.
- सभी चीजों को एक साथ बारीक पीस लें.
- इतना करते ही आपका स्वादिष्ट पेरी-पेरी मसाला बनकर तैयार हो जाएगा.
इस मसाले को आप फ्रेंच फ्राइज, आलू के चिप्स, पनीर टिक्का, पॉपकॉर्न और दूसरे स्टार्टर पर ऊपर से छिड़ककर खा सकते हैं. वेज हो या नॉनवेज, कई तरह की डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. बस मसाला तैयार होने के बाद आपको इसे पूरी तरह सूखे और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखना है. ध्यान रखें कि मसाले में नमी न जाए. इसके साथ ही डिब्बे से मसाले को निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल ही करें. सही तरीके से रखने पर इसे 3 से 4 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- पहाड़ी चाय कैसे बनाएं? इसे पीते ही आ जाएगी पहाड़ों की याद, नोट कर लें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं