विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: सर्दियों में रोज खाएं ये खास लड्डू, दुबले-पतले शरीर में तेजी से भरेगा मांस, नोट करें रेसिपी

क्या आप भी अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, तो रोजाना अंजीर से बने लड्डू का करें सेवन.

आज क्या बनाऊं: सर्दियों में रोज खाएं ये खास लड्डू, दुबले-पतले शरीर में तेजी से भरेगा मांस, नोट करें रेसिपी
अंजीर के लड्डू कैसे बनाएं.
Copilot

सर्दी का मौसम आते ही भारतीय घरों में तरह-तरह के लड्डू बनने लगते हैं. ये लड्डू न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आप भी अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन को बढ़ाने के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो ठंड का मौसम बेस्ट है. आप अंजीर से बने लड्डू का सेवन कर सकते हैं. तो लिए जानते हैं कैसे बनाएं अंजीर के लड्डू और क्या हैं इसके फायदे.

अंजीर (Anjeer Benefits) को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है. दुनिया भर में अंजीर की कई प्रजाती पाई जाती हैं. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है. इसमें पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

वजन बढ़ाने के लिए अंजीर के लड्डू कैसे बनाएं- 

सामग्री-

  • सूखे अंजीर (पिसे हुए)
  • घी
  • मावा या खोया
  • चीनी पाउडर
  • इलायची पाउडर
  • केसर 
  • बादाम
  • पिस्ता
  • काजू

विधि-

  • अंजीर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और पिसे हुए अंजीर डालकर भूनें. 
  • फिर इसमें मावा या खोया मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें चीनी पाउडर, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं. 
  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. मिश्रण को हाथों से गोल आकार में लड्डू बनाएं और कटे हुए मेवों से सजाएं. 
  • लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और ठंड में मजे लें. 

अंजीर के लड्डू खाने के फायदे-

वजन घटाने के अलावा अंजीर के लड्डू खाने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसमें नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को एनर्जी देने में मददगार है. इतना ही नहीं अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- बाजरा की राब कैसे बनाएं? ठंड में स्वाद के साथ मिलेगी गर्माहट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjeer, Anjeer Laddu Benefits, Anjeer Ladoo For Weight Gain, Anjeer Ladoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com