विज्ञापन

बहन प्रियंका गांधी के हाथ के छोले-भटूरे खाकर खुश हुए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

राहुल गांधी ने रविवार को X पर छोले-भटूरे की एक तस्वीर शेयर करते हुए इंडियन नॉनवेज और अपने बहन के हाथों बने छोले-भटूरे की तारीफ की. यहां जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

बहन प्रियंका गांधी के हाथ के छोले-भटूरे खाकर खुश हुए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Priyanka Gandhi Chole Bhature : राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर की बहन के हाथों बने छोले-भटूरे की तारीफ

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने रविवार 13 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने छोले-भटूरे की फोटो शेयर की. साथ ही कैप्शन में उन्होंने इंडियन नॉन-वेज का जिक्र किया. इसके बाद उनके पोस्ट पर कई पॉजिटिव और नेगेटिव प्रतिक्रिया देखने को मिली. 

X पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "80 प्रतिशत इंडियन नॉन-वेजिटेरियन हैं और इंडियन नॉन-वेज खाना बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है. उन्होंने पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि उनकी बहन के बनाए छोले-भटूरे भी उतने ही स्वादिष्ट हैं. पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि ये छोले-भटूरे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने हाथों से तैयार किए थे.

क्यों इंडियन नॉन-वेज को लोग करते हैं पसंद?

भारतीय नॉनवेज खाना अपनी विभिन्न स्वाद, मसालों और अलग-अलग लोकल टेस्ट के लिए दुनियाभर में जाना झाता है. खासतौर पर बिहार का चंपारन मटन, कबाव, बटर चिकन, हैदराबाद की बिरयानी, बंगाल की फिश करी और केरल के सीफूड डिशेज लोगों के बीच काफी ज्यादा मशहूर हैं. 

यहां के नॉनवेज की खास बात ये है कि इनमें स्थानीय मसालों, जड़ी-बूटियों और पारंपरिक पकाने की टेक्नीक का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है. इंडियन नॉन-वेज की अच्छी बात ये है कि यहां अलग-अलग राज्यों में स्वाद और रेसिपी बदल जाती है, जिससे भारतीय नॉनवेज भोजन बेहद विविध और लोकप्रिय बन जाता है. 

क्यों लोगों के बीच प्रसिद्ध है छोटे-भटूरे?

उत्तर भारत में छोले-भटूरे काफी ज्यादा लोकप्रिय डिश है. ये मसालेदार छोले और फूले हुए भटूरे का बेहतरीन कॉम्बो होता है, जिसे अक्सर नाश्ते या ब्रंच में पसंद किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसकी जड़ें पंजाब क्षेत्र से जुड़ी हैं और 1947 के बाद पंजाब से दिल्ली आए परिवारों ने इसे राजधानी में लोकप्रिय बनाया. धीरे-धीरे ये दिल्ली की पहचान बन गया और फिर पूरे देश में मशहूर हो गया. आज छोले-भटूरे सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि भारतीय स्ट्रीट फूड संस्कृति का अहम हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें - छोले भटूरे और विराट कोहली! 37 साल की उम्र में दुनिया के सबसे फ़िट क्रिकेटर का राज़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News Today, Non Veg, Non Veg Biryani, Non Veg Curries
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com