विज्ञापन

दोस्‍तों के साथ हंसी मजाक में करते हैं नॉन वेज जोक्स, तो एक्‍ट्रेस नीना गुप्‍ता ने इस पर कह दी ये बड़ी बात

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे नॉन-वेज जोक्स बिल्कुल पसंद नहीं हैं. नीना गुप्ता का मानना है कि ऐसे जोक्स और गालियों में हमेशा महिलाओं को ही क्यों घसीटा जाता है, जबकि पुरुषों या परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं.

दोस्‍तों के साथ हंसी मजाक में करते हैं नॉन वेज जोक्स, तो एक्‍ट्रेस नीना गुप्‍ता ने इस पर कह दी ये बड़ी बात
एक्‍ट्रेस नीना गुप्‍ता

दोस्ती का रिश्ता सिर्फ साथ बैठकर चाय पीने या हंसी-मजाक करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह वह रिश्ता है जहां इंसान बिना किसी झिझक के अपने दिल की बात कह सकता है. दोस्तों के बीच अक्सर हल्के-फुल्के नॉन-वेज जोक्स भी होना आम बात है, जिन्हें आमतौर पर कोई महत्व नहीं देता और हंसी-मजाक समझता है. दोस्तों के बीच होने वाले नॉन वेज जोक्स पर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी राय शेयर की है. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें हंसी मजाक में भी नॉन वेज जोक्स पसंद नहीं हैं.

मुझे नॉन-वेज जोक्स बिल्कुल पसंद नहीं- नीना गुप्ता

दरअसल, एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. वह हमेशा से अपनी को बातों के बेबाक तरीके से रखती हैं. एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बीबीसी हिंदी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे नॉन-वेज जोक्स बिल्कुल पसंद नहीं हैं. उनका मानना है कि ऐसे ज्यादातर जोक्स में हमेशा महिलाओं (जैसे मां-बहन की गालियों के जरिए) को ही टारगेट किया जाता है, पुरुषों को नहीं. नीना गुप्ता का मानना है कि ऐसे जोक्स और गालियों में हमेशा महिलाओं को ही क्यों घसीटा जाता है, जबकि पुरुषों या परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं.

नीना गुप्ता ने स्वीकार किया कि मेरी बेबाकी ने मुझे तबाह कर दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में जैसा आपका व्यक्तित्व होता है, वैसे ही रोल दिए जाते हैं. एक स्ट्रॉन्ग और बेबाक महिला होने के कारण उन्हें अक्सर फिल्मों में नेगेटिव या साइड रोल ही मिले. उन्होंने यह भी बताया कि 'चोली के पीछे' गाने के बाद उन्हें वैसे ही टाइपकास्ट रोल मिलने लगे थे.

नीना ने कहा कि दोस्त व्यक्ति के बुढ़ापे का खजाना होते हैं और उनके जीवन में दोस्तों ने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मन की बातें दबाकर रखी जाएं तो व्यक्ति अंदर ही अंदर घुटने लगता है. ऐसे में करीबी दोस्तों के साथ खुलकर बातचीत करना, हंसी-मजाक करना और बिना किसी डर के अपनी बात रखना बेहद जरूरी है. नीना का मानना है कि कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो इंसान परिवार से भी नहीं कह पाता, लेकिन दोस्तों से आसानी से साझा कर लेता है.

यह भी पढ़ें:- फटी और पुरानी जींस का क्या करें? इन 5 आसान तरीकों से दें नया रूप, घर की बढ़ जाएगी खूबसूरती

यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर से भगाएं कॉकरोच, मच्छर और छिपकली, कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए आसान घरेलू उपाय, मिनटों में दिखेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta, Relationships
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com