Kya Raat Me Aam Kha Sakte Hai: आम इतना मजेदार फल है कि लोग कई बार खाने से पहले न वक्त देखते हैं और न ही इसकी क्वांटिटी का ख्याल रखते हैं. आम दिखा और टूट पड़े और एक साथ कई सारे निपटा दिए. इस तरह ओवरईटिंग आपको महंगी पड़ सकती है. वहीं कुछ लोग ये भी कहते हैं सूर्यास्त के बाद आम नहीं खाना चाहिए. अब इस बात में कितनी सच्चाई है? क्या सच में रात को आम खाना नुकसानदायक है या ये सिर्फ एक मिथक है. आइए जानते हैं कि अगर आप रात को आम खाते हैं तो क्या होता है.

रात में आम खाने से क्या होता है?
आपके शरीर का ऐसा कोई नियम नहीं है जो यह कहता हो कि आम सिर्फ दिन में ही खाने चाहिए. असल बात यह है कि आप कितना खा रहे हैं और किस चीज के साथ खा रहे हैं, ये ध्यान रखना जरूरी है. आयुर्वेद और यूनानी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में आम को 'गर्म' तासीर वाला भोजन माना जाता है. लेकिन इसका तापमान से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह इस बात से जुड़ा है कि यह आपके शरीर की अंदरूनी ऊर्जा को कैसे प्रभावित करता है. क्योंकि आम मीठा, भारी और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है, इसलिए माना जाता है कि यह 'पित्त' या शरीर की गर्मी को बढ़ाता है. जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाता है, खासकर गर्म मौसम में, या सोने से पहले किसी भारी या मसालेदार भोजन के बाद तो कुछ लोगों में इससे स्किन पर फुंसियां, ज्यादा प्यास लगना, बेचैनी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
आप रात में आम खा सकते हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
हैवी डिनर न करें
अगर आप रात में आम खाना चाहते हैं तो अपना डिनर हल्का रखें. इसके बाद आप कुछ स्लाइसेज आम की खा सकते हैं, इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी.
मूड होगा बेहतर
आम में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी नेचुरल शुगर होती है, जो मूड में बहुत ही तेजी से सुधार करती है. इसमें ट्रिप्टोफैन, जिसका इस्तेमाल आपका शरीर सेरोटोनिन बनाने के लिए करता है, जिससे आपको आराम मेहसूस होता है. अगर आपका दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहा है तो रात में कुछ आम की स्लाइसेज आपको राहत दे सकते हैं.

Photo Credit: AI
बॉडी हाइड्रेट करता है आम
गर्म रातों में, खासकर उमस वाले शहरों में आम आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है और हाइड्रेटेड रखता है. रात में आम के कुछ टुकड़े शरीर में पानी की कमी को पूरा करने और ठंडक देने में मदद कर सकते हैं.
मात्रा का रखें ख्याल
अगर आम हल्के डिनर के बाद आम के कुछ स्लाइसेज खाते हैं तो इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी. आपको इसे ओवरईट नहीं करता है. ओवरईटिंग से नींद और पाचन की समस्या हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रात को बार‑बार प्यास लगती है? आयुर्वेद से जानें इसका कारण
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं