गर्मियों में आम खाना जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही कुछ लोगों के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है. कई बीमारियों में आम खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, पेट की दिक्कतें हो सकती हैं या एलर्जी तक हो सकती है. ऐसे में यह जानना बहुत ही जरूरी है कि किन लोगों को आम नहीं खाना चाहिए. गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप के साथ आम की महक भी आ जाती है. बाजारों में आम दिखने लगते हैं और इनको देखते ही मुंह में पानी आने से रोक पाना थोड़ा मुश्किल होता है.
Aam Kise Nahi Khana Chahie: जो लोग आम के शौकीन हैं वो भी इसे जमकर खाते हैं. वहीं कई लोग इसलिए खा लेते हैं कि ये सिर्फ इन महीनों में ही मिलता है. आम के स्वाद की बात करें तो ये मीठा, रसीला और पोषण से भरपूर होता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन A, C और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए ये स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन तब जब इसका सेवन सीमित मात्रा में और ही तरीके से किया जाए.
इसके बावजूद कुछ लोगों के लिए आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं किन बीमारियों में आम नहीं खाना चाहिए.
कौन सी बीमारी होने पर आम नहीं खाना चाहिए
1. डायबिटीज के मरीज
आम का स्वाद मीठा होता है, तो ये बात साफ है कि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए. आम का सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है.
2. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स दीप्ती खटूजा के मुताबिक, आम में मौजूद नेचुरल शुगर और गर्म तासीर कुछ बीमारियों में समस्या बढ़ा सकती है. खासकर जिन लोगों को वेट लॉस करना है और जिनको हवा लगने से भी वजन बढ़ जाता है, उनको भी आम का सेवन करने से बचना चाहिए. ज्यादा आम का सेवन वजन बढ़ा सकता है. क्योंकि इसमें कैलोरी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है. इसलिए इसका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: भारत में सबसे बढ़िया आम कौन‑सा? जानिए हर वैरायटी की खासियत
3. बार‑बार एसिडिटी या गैस से परेशान लोग
जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है उनके लिए भी आम का सेवन परेशानी को बढ़ा सकता है. खासकर कुछ लोगों के लिए खाली पेट आम का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
4. आम से एलर्जी वाले लोग
कई लोगों को आम से एलर्जी की समस्या भी होती है. आम खाने के बाद मुंह में खुजली, गले में जलन और स्किन पर रैशेज हो सकते हैं. ऐसा होने पर आम से दूरी बनाना ही सही रहता है.
ये भी पढ़ें: लंगड़ा आम की कहानी: जब आम के पैर नहीं होते, तो फिर ‘लंगड़ा' नाम कैसे पड़ा?
क्या है आम खाने का सही तरीका
आम को खाने का सही तरीका है कि इसको खाने से पहले 1-2 घंटे पानी में भिगोकर रखें, इसके बाद ही इसका सेवन करें. ऐसा करने से इसकी गर्म तासीर थोड़ी कम हो जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं